मुंबई के रेस्टोरेंट में आग लगने से 14 की मौत, रेस्टोरेंट मालिकों में शंकर महादेवन का बेटा भी शामिल

Update: 2017-12-29 10:48 GMT

हादसे में वह महिला भी मरी जिसका बर्थडे हो रहा था सेलिब्रेट, मरने वालों में सर्वाधिक महिलाएं, रेस्टोरेंट मालिकों में गायक शंकर महादेवन का बेटा भी शामिल

जनज्वार, मुंबई। देश की आर्थिक राजधानी मुंबई के लोअर परेल के कमला मिल कंपाउंड के मोजोस लाउंज में भीषण आग की वजह से 14 लोगों की मौत हो गई है। मरने वालों में 12 महिलाएं और 2 मर्द शामिल हैं। मिड डे अखबार की एक रिपोर्ट के मुताबिक मोजोस रेस्टोरेंट के माालिकों में गायक शंकर महादेवन का बेटा सिद्धार्थ भी है। सिद्धार्थ महादेवन के इस रेस्टोरेंट के अन्य पार्टनर युग पाठक, युग टुली और प्रितिना श्रेष्ठा हैं।

हादसे में करीब 12 लोग जख्मी हैं, जिन्हें नजदीक के अस्पतालों घायलों को किंग एडवर्ड मेमोरियल अस्पताल और केईएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों में करीब 7 की हालत नाजुक है। आग लगने की वजह अभी साफ़ नहीं है। मोजो मेस्त्रो रेस्टोरेंट के मालिक के ख़िलाफ़ ग़ैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है।  

जानकारी के मुताबिक शुक्रवार को रात 12:30 बजे के क़रीब कंपाउंड के 2 रेस्टोरेंट में आग लगी। पलक झकपते ही आग ने भीषण रूप ले लिया। दमकल की 8 गाड़ियों और 6 वाटर टैंक को आग पर क़ाबू पाने में 2 घंटे से ज़्यादा का समय लग गया। केईएम हॉस्पीटल के डीन डॉक्टर अविनाश सुपे के मुताबिक, 'पोस्टमार्टम से पता चला है कि ज्यादातार मौतें दम घुटने से हुई हैं।'

जिस समय आग लगी, उस समय 50 लोग रेस्टोरेंट में मौजूद थे। रेस्टोरेंट में बर्थडे पाटी चल रही थी। इस हादसे में उस महिला की भी मौत हो गयी है जिसकी बर्थडे पार्टी रेस्टोरेंट में आयोजित थी। कमला मिल कंपाउंड में कई कॉरपोरेट दफ़्तरों के अलावा कई न्यूज़ चैनलों के दफ़्तर भी हैं। आग की वजह से उनका प्रसारण भी रोक दिया गया है। इस बिल्डिंग में TV 9, टाइम्स नाउ, मिरर नाउ और ज़ूम चैनल्स के दफ्तर हैं। इन दफ्तरों को कोई नुकसान नहीं हुआ है।  

महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस ने इस मामले की जांच का जिम्मा बीएमसी के कमिशनर अजोय मेहता को दे दिया है। पुलिस के अनुसार मरने वालों में 14 में 12 महिलाएं इसलिए हैं कि क्योंकि वो बिल्डिंग की छत पर एक बर्थडे पार्टी में शामिल थीं। मरने वालों में 28 साल की वो महिला भी शामिल है जिसका बर्थडे मनाया जा रहा था।

Similar News