AAP vs BJP : भाजपा दुनिया की सबसे बड़ी विधायक किडनैपिंग गैंग, आप सांसद का बड़ा आरोप

AAP vs BJP : आप सांसद संजय सिंह ने कहा है कि भाजपा दुनिया की सबसे बड़ी विधायक किडनैपिंग है, वह विधायकों की खरीद का धंधा करती है, भाजपा विधायकों को खरीद कर देश भर में सरकारों को गिराने का काम करती है...

Update: 2022-09-15 14:01 GMT

AAP vs BJP : भाजपा दुनिया की सबसे बड़ी विधायक किडनैपिंग गैंग, आप सांसद का बड़ा आरोप

AAP vs BJP : आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने आज गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी पर बड़ा हमला बोला है। आप सांसद संजय सिंह ने कहा है कि भाजपा दुनिया की सबसे बड़ी विधायक किडनैपिंग है। वह विधायकों की खरीद का धंधा करती है। भाजपा विधायकों को खरीद कर देश भर में सरकारों को गिराने का काम करती है।

विधायकों को किडनैप करने वाली गैंग है भाजपा

बता दें कि संजय सिंह ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि 'भारतीय जनता पार्टी खुद को दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी होने का दावा करती है लेकिन वह दुनिया की सबसे बड़ी विधायकों को किडनैप करने वाली किडनैपिंग गैंग है। उसका पूरा फोकस ऑपरेशन लोटस है। उसका ऑपरेशन लोकतंत्र की हत्या, संविधान की हत्या करने का है।'

चुनाव चिन्ह के नाम पर विधायकों की खरीद का धंधा

बता दें कि आप सांसद संजय सिंह ने आगे कहा कि भाजपा अपने चुनाव चिन्ह के नाम पर विधायकों की खरीद का धंधा करती है। विधायकों की खरीद-फरोख्त कर देश भर में सरकारों को गिराने का काम करती है। यह किसी एक राज्य में नहीं बल्कि मध्य प्रदेश, कर्नाटक, बंगाल में यह प्रयोग किया गया। साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सीबीआई और ईडी का भय दिखाकर सरकारों को गिराने का काम करती है।

भाजपा अब पंजाब में करने वाली है दिल्ली जैसा प्रयोग

आप सांसद संजय सिंह ने कहा कि भाजपा का जो प्रयोग दिल्ली में फेल हो गया, वो अब पंजाब में होने वाला है। आप विधायकों को तोड़ने का दिल्ली में जो बजट 800 करोड़ का था वो पंजाब में बढ़कर 1,375 करोड़ रुपये हो गया है। जिसमें 55 विधायकों को तोड़ने का टारगेट है। संजय सिंह ने कहा कि इसमें एक-एक विधायकों को 25 करोड़ देने का ऑफर है।

पंजाब के सभी विधायकों को बुलाया गया दिल्ली

संजय सिंह के इन आरोपों के साथ-साथ आम आदमी पार्टी ने पंजाब के अपने सभी विधायकों को दिल्ली बुलाया है। इन सभी विधायकों की दिल्ली में अरविंद केजरीवाल से मुलाकात होगी। माना जा रहा है कि केजरीवाल विधायकों संग मुलाकात कर उनका मन टटोलने की कोशिश करेंगे।

Tags:    

Similar News