MCD में हार के बाद आदेश गुप्ता ने दिया इस्तीफा, इन्हें बनाया गया दिल्ली भाजपा का कार्यकारी अध्यक्ष

दिल्ली नगर निगम ( MCD ) चुनावों में भाजपा की हार के बाद पार्टी दिल्ली इकाई के अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने अपने पद से इस्तीफा दिया।

Update: 2022-12-11 07:45 GMT

Shaheen Bagh Demolition Drive : बुलडोजर के आगे लेटने वालों दिल्ली की जनता तुम्हें लिटाएगी, शाहीन बाग अतिक्रमण पर BJP की चेतावनी

MCD-Election Side Effects : दिल्ली नगर निगम चुनावों में भाजपा ( BJP ) की हार के बाद पार्टी दिल्ली इकाई के अध्यक्ष आदेश गुप्ता ( Adesh Gupta ) ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। साथ ही उन्होंने हार की नैतिक जिम्मेदारी भी स्वीकार की है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने आदेश गुप्ता का इस्तीफा ( Adesh Gupta resign ) स्वीकार कर लिया है। भाजपा शीर्ष नेतृत्व ने सचदेवा को कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया है।

2 साल पहले बने दिल्ली भाजपा अध्यक्ष

भाजपा नेता आदेश गुप्ता ( Adesh Gupta ) द्वारा पार्टी के दिल्ली अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने के बाद उनकी जगह वीरेंद्र सचदेवा ( Virendra Sachdeva ) को कार्यकारी अध्यक्ष होंगे बीजेपी की ओर से जारी किए गए पत्र में कहा गया है कि भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के निर्देश के मुताबिक आदेश गुप्ता का दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष पद से दिया गया इस्तीफा स्वीकार किया जाता है। अगली सूचना तक दिल्ली बीजेपी प्रदेश उपाध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा को कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया जाता है। यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी। बता दें कि आदेश गुप्ता को लगभग 2 साल पहले दिल्ली बीजेपी का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया था। 

हाल ही में संपन्न एमसीडी चुनाव ( MCD election 2022 ) में आम आदमी पार्टी ( AAP ) को 250 में 134 सीटें मिली। भाजपा ( BJ{ ) को 104 सीटों पर ही संतोष करना पड़ा। साल 2017 एमसीडी चुनाव में भाजपा ने 272 में 191 सीटें जीती थीं, लेकिन इस बार भाजपा को एमसीडी में हार का मुंह देखना पड़ा। भाजपा पिछले सालों से एमसीडी की सत्ता पर काबिज थी।  माना जा रहा है कि एमसीडी में भ्रष्टाचार और एंटी इंकम्बेंसी की वजह से हार का मुंह देखना पड़ा।

भाजपा पिछले सालों से एमसीडी की सत्ता पर काबिज थी। माना जा रहा है कि एमसीडी में भ्रष्टाचार और एंटी इंकम्बेंसी की वजह से हार का मुंह देखना पड़ा। फिर आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने गाजीपुर कूड़े के पहाड़ वाले मुद्दे पर सबसे ज्यादा जोर दिया, परिणाम यह निकला कि भाजपा हार गई।  

 

Tags:    

Similar News