नीतीश सरकार में कृषि मंत्री सुधाकर सिंह का इस्तीफा, खुद को चोरों का सरदार बताकर मचा दिया था सियासी बवाल

सुधाकर सिंह ( Sudhakar singh ) का विवादित बयान सामने आने के बाद नीतीश सरकार ( Nitish government ) की सियासी तौर पर काफी फजीहत हुई थी।

Update: 2022-10-02 07:41 GMT

नीतीश सरकार में कृषि मंत्री सुधाकर सिंह का इस्तीफा, खुद को चोरों का सरदार बताकर मचा दिया था सियासी बवाल

Patna News : नीतीश कुमार ( Nitish Kumar ) सरकार में कृषि मंत्री सुधाकर सिंह ने अपने पद से इस्तीफा ( Sidhakar Singh resign ) दे दिया है। करीब एक माह पूर्व उन्होंने कहा था कि कृषि विभाग में सभी चोर हैं, मैं सभी चोरों का सरदार हूं। इस बयान के बाद बिहार में सियासी बवाल मच गया था। भाजपा ने नीतीश सरकार पर हमला बोल दिया था साथ ही इस्तीफे की मांग की थी। इस बात को लेकर नीतीश सरकार ( Nitish Government ) की सियासी तौर पर काफी फजीहत भी हुई थी।

खास बात यह है कि नीतीश कुमार ( Nitish Kumar ) को अपने जीवन में सबसे बड़ा सियासी घूंट उस समय पीने को मजबूर होना पड़ा था जब सुधाकर सिंह ( Sudhakar singh ) ने कैबिनेट की बैठक में चेतावनी भरे लहजे में कहा था कि चाहो तो इस्तीफा ले लो। उसके बाद वो सीधे अपने पिता और आरजेडी के अध्यक्ष जगदानंद सिंह और आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव से मिले थे। उन्होंने अपना बयान भी वापस लेने से इनकार कर दिया था। 

2 माह के अंदर दो मंत्रियों ने दिया इस्तीफा

बता दें कि करीब दो माह पूर्व नीतीश कुमार ( Nitish Kumar ) ने भाजपा ( BJP ) से गठबंधन तोड़कर RJD सहित सात राजनीतिक दलों के साथ मिलकर महागठबंधन के सरकार बनाई। इस बार उन्होंने तेजस्वी यादव को फिर डिप्टी सीएम बनाया। साथ ही उन्हें आरजेडी ( RJD ) के कोटे से ज्यादा मंत्रियों को भी कैबिनेट में जगह देनी पड़ी लेकिन सबसे विकट स्थिति यह है कि दो महीने के अंदर दो मत्रियों का कैबिनेट से इस्तीफा देना क्या शुभ संकेत हैं। कहीं ऐसा तो नहीं कि नीतीश कुमार ने आरजेडी के साथ मिलकर सरकार तो बना लिया लेकिन वो तालमेल नहीं बैठा पा रहे हैं और पहले की तरह अपने ही अंदाज में सरकार चलाना चाहते हैं। 

ये है सुधाकर सिंह का विवादित बयान

कृषि मंत्री सुधाकर सिंह ( Agriculture minister Sudhakar Singh ) ने 13 सितंबर को दावा किया था कि उनके कृषि विभाग में कई चोर हैं। इतना ही नहीं उन्होंने अपने आप को उन चोरों का सरदार करार दिया। सुधाकर सिंह ने कहा कि उनके ऊपर भी और कई सरदार मौजूद हैं। वे यही नहीं रुके। उनहोंने कहा कि हमारे विभाग में कई चोर लोग हैं और हम उन चोरों के सरदार हैं, हमारे ऊपर भी और कई सरदार मौजूद हैं। उन्होंने कहा ये वही पुरानी सरकार है। इसके चाल चलन पुराने हैं। हम लोग तो कहीं-कहीं हैं लेकिन जनता को लगातार सरकार को आगाह करना होगा। इस बयान पर विवाद बढ़ने के बाद उन्होंने नीतीश कुमार को अपना नेता मानने तक से इनकार कर दिया था।

बता दें कि सुधाकर सिंह आरजेडी अध्यक्ष जगदानंद सिंह के पुत्र हैं। साथ ही आरजेडी प्रमुख लालू यादव के चहेते नेताओं में से एक हैं। उन्होंने नीतीश कुमार ( Nitish Kumar ) से कहा भा कि हमारे नेता सिर्फ लालू यादव हैं। हम उन्हीं से आदेश लेते हैं।

BJP ने नीतीश कुमार पर बोला हमला

सुधारकर सिंह का इस्तीफा आने के बार भारतीय जनता पार्टी ( BJP ) ने भी नीतीश सरकार पर हमला बोल दिया है। भाजपा ने कहा कि दो माह के अंदर दूसरे कैबिनेट मंत्री का इस्तीफा हैं। बिहार भाजपा अध्यक्ष संजय जायसवाल ने कहा कि महागठबंधन सरकार को नीतीश कुमार की गुलामी नहीं करेगा, उसे सरकार नहीं टिका रह सकता है। जो भी अपने हिसाब से काम करने की कोशिश करेगा उसे सरकार से बाहर होना होगा।

Tags:    

Similar News