Ajay Kothiyal Join BJP : अजय कोठियाल और भूपेश पहुंचे भाजपा की शरण में, प्रदेश मुख्यालय में सीएम और प्रदेशाध्यक्ष ने दिलाई सदस्यता

Ajay Kothiyal Join BJP : आम आदमी पार्टी ने अजय कोठियाल को उत्तराखंड में मुख्यमंत्री चेहरा भी घोषित किया था लेकिन चुनाव के दौरान आम आदमी पार्टी उत्तराखंड में एक भी सीट पर अपनी जीत दर्ज नहीं कर पाई थी....

Update: 2022-05-24 12:22 GMT

Ajay Kothiyal Join BJP : अजय कोठियाल और भूपेश पहुंचे भाजपा की शरण में, प्रदेश मुख्यालय में सीएम और प्रदेशाध्यक्ष ने दिलाई सदस्यता

सलीम मलिक की रिपोर्ट

Ajay Kothiyal Join BJP : गुजरे आम विधानसभा चुनाव (Uttarakhand Assembly Election 2022) में भारतीय जनता पार्टी (BJP) से सौदा न पटने की मजबूरी के चलते आम आदमी पार्टी (AAP) में शामिल होकर चुनाव लड़ने वाले कर्नल अजय कोठियाल (Col. Ajay Kothiyal) ने मंगलवार की शाम भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ले ली। कोठियाल के साथ ही आप के पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष रहे भूपेश उपाध्याय ने भी भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ले ली है।

गौरतलब है कि उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022 के दौरान (से.नि.) कर्नल अजय कोठियाल (Ajay Kothiyal Join BJP) अपनी राजनैतिक पारी भारतीय जनता पार्टी (BJP) के मंच से आरम्भ करने के इच्छुक थे। उनकी भाजपा में शामिल होने को लेकर बातचीत फाइनल होने के बाद भी भाजपा की ओर से उन्हें विधानसभा चुनाव में प्रत्याशी बनाए जाने की गारंटी न दिए जाने पर कोठियाल ने भाजपा की ओर जाते अपने कदम रोक लिए थे।

विधानसभा चुनाव के दौरान ही कोठियाल ने आम आदमी पार्टी की सदस्यता ले ली थी। आम आदमी पार्टी ने उन्हें उत्तराखंड में मुख्यमंत्री चेहरा (AAP CM Face in Uttarakhand) भी घोषित किया था। लेकिन चुनाव के दौरान आम आदमी पार्टी उत्तराखंड में एक भी सीट पर अपनी जीत दर्ज नहीं कर पाई थी।

खुद कोठियाल गंगोत्री विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने के दौरान तीसरे नम्बर पर रहकर अपनी जमानत जब्त करवा बैठे थे। जिसके बाद अजय कोठियाल व कार्यकारी अध्यक्ष भूपेश उपाध्याय ने आम आदमी पार्टी से पिछले ही सप्ताह इस्तीफा दे दिया था।

मंगलवार की शाम अजय कर्नल कोठियाल ने भूपेश उपाध्याय के साथ मिलकर भाजपा की सदस्यता ले ली। पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने उनको भाजपा की सदस्यता दिलाई है।

Tags:    

Similar News