अखिलेश यादव और पत्नी डिंपल ने सैफई में डाला वोट, कहा - BJP लोकतंत्र से कर रही है खिलवाड़

UP Election 2022 : अखिलेश यादव ने आतंक के मुद्दे पर आम आदमी पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल को निशाने पर लेते हुए कहा​ कि आतंकी कोई भी हो उस पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।;

Update: 2022-02-20 06:00 GMT
Akhilesh Yadav On BJP : BJP ने महंगाई का तोहफा देकर उतारा वोटर्स का कर्ज, अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर बोला हमला

BJP ने महंगाई का तोहफा देकर उतारा वोटर्स का कर्ज, अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर बोला हमला

  • whatsapp icon

UP Election 2022 : उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आज अपनी पत्नी डिंपल यादव के साथ सैफई में मतदान दिया। मतदान करने के बाद उन्होंने मीडिया से कहा कि भारतीय जनता पार्टी लोकतंत्र से खिलवाड़ कर रही है। बता दें कि अखिलेश यादव करहल से चुनाव लड़ रहे हैं। वहां पर भी सुबह सात बजे से मतदान जारी है। कांग्रेस ने इस बार करहल सीट पर अखिलेश के खिलाफ पार्टी का प्रत्याशी नहीं उतारा है।

अखिलेश यादव ने वोट डालने के बाद कहा कि योगी सरकार में अपराध चरम पर है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपनी आंखें बद कर रखी थी। मैं, ऐसा नहीं कर सकता हूं। यूपी में कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है। उत्तर प्रदेश में सबसे ज्यादा फेक एनकाउंटर होते हैं।

इसके अलावा उन्होंने आतंक के मुद्दे पर आम आदमी पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल को निशाने पर लेते हुए कहा​ कि आतंकी कोई भी हो उस पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। हालांकि, उन्होंने ये भी कहा कि आतंकी मुद्दे भाजपा की चाल है। 

Tags:    

Similar News