Akhilesh Yadav On BJP : BJP ने महंगाई का तोहफा देकर उतारा वोटर्स का कर्ज, अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर बोला हमला

Akhilesh Yadav On BJP : अखिलेश यादव ने महंगाई को लेकर योगी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि विधानसभा चुनाव समाप्त होते ही भाजपा ने होली के त्यौहार पर महगाई का तोहफा देकर अपने मतदाताओं का कर्ज उतार दिया है...

Update: 2022-03-16 05:52 GMT

UP News : दिनेश खटीक ने फोड़ा लेटर बम तो अखिलेश योगी पर कसा तंज, कहा - कभी-कभी बुलडोजर उल्टा भी चलता है

Akhilesh Yadav On BJP : समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव (AkhileshYadav) ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर एक बार फिर हमला बोला है| बता दें कि अखिलेश यादव ने महंगाई को लेकर योगी सरकार पर निशाना साधा है| उन्होंने कहा है कि विधानसभा चुनाव समाप्त होते ही भाजपा ने होली के त्यौहार पर महगाई का तोहफा देकर अपने मतदाताओं का कर्ज उतार दिया है| आटा, मैदा, तेल, घी अमित सबकुछ महंगा हो गया है| अखिलेश यादव ने यह भी कहा कि 2024 में जनता भाजपा को करारा सबक सिखाएगी|

सक्रीय हो गए है अपराधी तत्व

अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा के संरक्षण में अपराधी तत्व फिर से सक्रिय हो उठे हैं| मुख्यमंत्री जी के गृह जनपद गपरखपुर में कानून व्यवस्था बिगड़ने लगी है| न कानून का डर है न पुलिस का खौफ| एक मजदूर की पीट-पीट कर हत्या कर दी गई|

2024 में जनता बीजेपी को सिखाएगी सबक

बता दें कि सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि 'इसी तरह धान की खरीद न होने से किसान बेहाल है| कई जगहों पर खरीद की अवधि समाप्त हो गई पर किसानों का धान नहीं खरीदा गया| समय पर किसानों को खाद भी नहीं मिली| भाजपा की सच्चें सबके सामने है| झूठ का भाजपाई व्यापर ज्यादा चलने वाला नहीं है| जनता ने अब आगे के लिए भी अपनी मंशा का संकेत दे दिया है| वर्ष 2024 में भाजपा को जनता करारा सबका सिखाएगी|

सत्ताधारी पर साधा निशाना

बता दें कि समाजवादी पार्टी की ओर से जारी एक बयाना के अनुसार सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि उत्तर प्रदेश विधानसभा 2022 चुनाव के नतीजों से साफ जाहिर है कि जनता के बड़े वर्ग का भरोसा समाजवादी पार्टी पर है| सत्ताधारी याद रखे, छल से बल नहीं मिलता है|'

अखिलेश यादव ने ईवीएम पर उठाया था सवाल

बता दें कि इससे पहले सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ईवीएम में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए अखिलेश यादव ने कहा था कि 'पोस्टल बैलेट में समाजवादी पार्टी गठबंधन को मिले 51.5 प्रतिशत वोट और उनके हिसाब से 304 सीटों पर हुई समाजवादी पार्टी गठबंधन की जीत चुनाव का सच बयान कर रही है| वैसे भी उत्तर प्रदेश के मतदाताओं ने समाजवादी पार्टी की ढाई गुना सीटें बढ़ाकर अपना रुझान जता दिया है और भाजपा की सीटों का घटाव भविष्य का संकेत है|'

Tags:    

Similar News