Akhilesh Yadav का तंज, कहा - इतना तो मजनूं भी नहीं पिटा लैला के प्यार में, जितना बेरोजगार छात्र पिटा BJP सरकार में, Viral Video

UP Election 2022 : समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एक वीडियो जारी कर सनसनी फैला दी है। अब यह वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Update: 2022-02-19 05:07 GMT

Akhilesh Yadav News : राजनीति में विपक्ष को पास करनी होती है ED की परीक्षा, राहुल गांधी से पूछताछ पर अखिलेश यादव का BJP पर तंज

UP Election 2022 : उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण का प्रचार शुक्रवार शाम को थम गया, लेकिन सपा और भाजपा ( BJP ) को बीच जारी सियासी आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला बदस्तूर जारी है। चुनाव आयोग के नियमों के मुताबिक तीसरे चरण को चुनाव प्रचार समाप्त होने के कुछ देर बाद समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ( Akhilesh Yadav ) ने एक वीडियो जारी कर यूपी की राजनीति में सनसनी फैला दी है। अब यह वीडियो तेजी से सोशल मीडिया ( Social Media ) पर वायरल ( Video Viral ) हो रहा है। वीडियो को देखकर लोग भाजपा का मजाक उड़ा रहे हैं। साथ ही कह रहे है कि क्या वीडियो है, सही कहा - अखिलेश जी आपने। भाजपा सरकार ( BJP Government ) में सच में यूपी के बेरोजगार छात्रों का यही हाल है।

वीडियो में खास बात क्या है?


दरअसल, अखिलेश यादव ( Akhilesh Yadav ) ने जो वीडियो अपने ट्विटर हैंडल के जरिए जारी किया है वो मजेदार है और भाजपा के पर तंज है। वीडियो का टाइटल है, छोटे सरकार... कह गये बड़ी बात। वीडियो पर क्लिक करते हुए छोटे सरकार फिल्म लैला मजनूं के प्यार की याद दिलते हुए भाजपा पर तंज कसते हैं। छोटे सरकार कहते हैं। इतना तो मजनूं भी नहीं पिटा लैला के प्यार में जितना बेरोजगार छात्र पिटा BJP के सरकार में। इस वीडियो को इसलिए पसंद किया जा रहा है कि, ये यूपी के बेरोजगार छात्रों की जिंदगी से जुड़ा वो नाजुक और भावनात्मक पहलू है, जो ये बताता है कि किस कदम यूपी सरकार के दौरान उनका भविष्य खतरे में पड़ गया है।

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ( Akhilesh Yadav ) ये वीडियो यूपी में तीसरे चरण का चुनाव प्रचार समाप्त होने होने तत्काल किया। बता दें कि कल यानि 20 फरवरी को उत्तर प्रदेश ( Uttar Pradesh ) में तीसरे चरण का मतदान होना है। तीसरे चरण में 16 जिलों की 59 विधानसभा सीटों पर चुनाव होने हैं। यह चरण यूपी की सियासी दिशा और दशा तय करने वाला साबित होगा। ऐसा इसलिए कि पहले चरण में सपा-रालोद गठबंधन ( SP-RLD Alliance ) भाजपा ( BJP ) से काफी आगे निकल चुकी है। इस चरण में भी सपा ( SP ) को ही लाभ मिलना तय है। 

Tags:    

Similar News