Ashok Gahlot News : फांसी देने का कानून आने पर बढ़े दुष्कर्म के बाद हत्या के मामले, मख्यमंत्री अशोक गहलोत का बयान

Ashok Gahlot News : अशोक गहलोत ने कहा है कि आरोपियों को फांसी देने का कानून अमल में आने के बाद से दुष्कर्म के बाद महिलाओं की हत्या के मामले में इजाफा हुआ है...

Update: 2022-08-06 06:59 GMT

Ashok Gahlot News : फांसी देने का कानून आने पर बढ़े दुष्कर्म के बाद हत्या के मामले, मख्यमंत्री अशोक गहलोत का बयान

Ashok Gahlot News : महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ किए जा रहे विरोध-प्रदर्शन में शामिल होने के लिए सीएम अशोक गहलोत दिल्ली में है। इसी बीच मुख्यमंत्री गहलोत ने दुष्कर्म की घटनाओं को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि आरोपियों को फांसी देने का कानून अमल में आने के बाद से दुष्कर्म के बाद महिलाओं की हत्या के मामले में इजाफा हुआ है।

निर्भया कांड के बाद आरोपीयों के लिए फांसी की मांग बढ़ी

मिला रिपोर्ट के अनुसार मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने दिल्ली में मीडिया से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने कहा कि निर्भया कांड के बाद आरोपियों को फांसी देने की मांग ने जोर पकड़ा और इसके बाद कानून अमल में आया। ऐसे में दुष्कर्म के बाद महिलाओं की हत्या के मामले में इजाफा हुआ है। 

दुष्कर्म के बाद जेल जाने के डर से कर देते है हत्या

उन्होंने कहा कि देश में यह एक खतरनाक ट्रेंड बनकर उभरा है। दुष्कर्म करने वाले को लगता है कि पीड़िता उसके खिलाफ गवाह बन जाएगी। वह दुष्कर्म भी करता है और हत्या भी कर देता है। जो रिपोर्ट देशभर से आ रही हैं, वह बड़ी खतरनाक ट्रेंड है। देश में जो हालात हैं वो ठीक नहीं है। लोकतंत्र के लिए बड़ा संकट का समय है, ऐसा हमने पहले कभी नहीं देखा है।

भाजपा अपने अहम घमंड में चूर

वहीं मुख्यमंत्री गहलोत ने एनआई से बातचीत की। जिसमें उन्होंने कहा कि अगर शांतिपूर्ण तरीके से लोकतंत्र के अंदर रैली निकलती है, आम जनता जुड़ती है तो सरकार की आंखें खुलती है कि वास्तव में जनता रैली का साथ दे रही है। इसका मतलब है कि कहीं न कहीं सरकार की नीतियों में चूक है तो सरकार को भी गुड गवर्नेंस के लिए इम्प्रूवमेंट का एक अवसर मिलता है। ये सरकार उससे भी चूकना चाहती है क्योंकि एरोगेंट है। अहम-घमंड में सरकार चल रही है।

बीजेपी करती है हिंदू मुस्लिम की राजनीति 

गहलोत ने कहा कि केंद्र सरकार विपक्ष के आंदोलन को कोई तवज्जो नहीं दे रही है ये इनके खुदके लिए घातक होगा मेरा मानना है। लोकतंत्र में इतनी छूट होनी चाहिए विपक्ष को कि वह खुलकर धरना प्रदर्शन कर सके उससे गवर्नमेंट को ही फायदा होता है पर यह इतने हम घमंड में चल रहे हैं कि इन्हें किसी की परवाह ही नहीं है। इनको खाली हिंदू मुस्लिम की राजनीति करनी है।

Tags:    

Similar News