TV पर रामायण महाभारत देखने के लिए रहिए तैयार, 2 मई के बाद देश में लग सकता है संपूर्ण लॉकडाउन

पश्चिम बंगाल से लेकर उत्तर प्रदेश के पंचायत चुनाव में नतीजे घोषित होने की तारीख दो मई है। दो मई की रात आठ बजे या 3 मई को पीएम मोदी टीवी पर मन की बात लेकर पेश हो सकते हैं। हजारों नाकामियों के बीच मोदी मन की बात के जरिए देश में लॉकडाउन की घोषणा कर सकते हैं....

Update: 2021-04-19 03:59 GMT

जनज्वार ब्यूरो, लखनऊ। उत्तर प्रदेश में चल रहे पंचायत चुनाव के बाद पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनाव की समाप्ति दो तारीख को होनी है। ऐसे में देश के महान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रात आठ बजे मन की बात में देश को लॉकडाउन की आग में झोंकने का संदेश सुना सकता हैं। लॉकडाउन लगने के बाद देश की जनता को परिवार सहित भाजपा वाले रामायण और महाभारत दिखाने का फरमान सुनाया जा सकता है।

गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश में त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों की तारीखों का ऐलान होने के बाद पहले चरण में 18 जिलों की वोटिंग हो चुकी है। इससे पहले चुनाव आयोग ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर यूपी पंचायत चुनाव की अधिसूचना जारी की थी। यूपी पंचायत चुनाव के पहले चरण के मतदान में 18 जिले, दूसरे चरण में 20 जिले, तीसरे चरण में 20 जिले, चौथे चरण में 17 जिले शामिल रहेंगे। आयोग के मुताबिक यूपी में चार चरणों में वोट डाले जाने के बाद, नतीजे दो मई को आएंगे।

इसके अलावा पश्चिम बंगाल में हो रहे 294 विधानसभा सीटों के लिए आठ राउंड में चुनाव होंगे। जो 27 मार्च से 29 अप्रैल के बीच सम्पन्न होंगे। 2 मई 2021 को नतीजों की घोषणा हो जाएगी। बंगाल में मतदान सुबह 8 बजे शुरू होकर और शाम 6 बजे समाप्त होने की संभावना बताई जा रही है। पश्चिम बंगाल को जीतने के लिए भाजपा खासकर पीएम मोदी की बहुत बड़ी महत्वकांक्षा जुड़ी हुई है। जिसके चलते वो जलती चिताओं पर भी ध्यान नहीं दे पा रहे हैं या देना नहीं चाहते।

पश्चिम बंगाल से लेकर उत्तर प्रदेश के पंचायत चुनाव में नतीजे घोषित होने की तारीख दो मई है। दो मई की रात आठ बजे या 3 मई को पीएम मोदी टीवी पर मन की बात लेकर पेश हो सकते हैं। हजारों नाकामियों के बीच मोदी मन की बात के जरिए देश में लॉकडाउन की घोषणा कर सकते हैं। लेकिन इस बार के लगे लॉकडाउन में गरीब, आमजन का जीवन जरूर मुश्किल हो जाएगा। 

Tags:    

Similar News