Bharat Jodo Yatra : कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा का 36वां दिन, तस्वीरों में उभरी राहुल गांधी की अलग छवि, जानिए अब तक कैसी रही यात्रा

Bharat Jodo Yatra : कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का आज 36वां दिन है, उन्होंने चित्रदुर्ग के बोमागोंडानाहल्ली से कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ पैदल मार्च की शुरुआत की,उनके साथ कर्नाटक कांग्रेस के कई बड़े नेता भी शामिल रहे...

Update: 2022-10-13 10:17 GMT

Bharat Jodo Yatra : कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा का 36वां दिन, तस्वीरों में उभरी राहुल गांधी की अलग छवि, जानिए अब तक कैसी रही यात्रा

Bharat Jodo Yatra : कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का आज 36वां दिन है। बता दें कि आज गुरुवार को उन्होंने चित्रदुर्ग के बोमागोंडानाहल्ली से कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ पैदल मार्च की शुरुआत की। उनके साथ कर्नाटक कांग्रेस के कई बड़े नेता भी शामिल रहे। तमिलनाडु के कन्याकुमारी से शुरू हुई राहुल की यह यात्रा अब तक 925 किलोमीटर आगे आ चुकी है। यह यात्रा 12 राज्यों से होते हुए कश्मीर में जाकर खत्म होगी।

7 सितंबर को श्रीपेरंबदूर से शुरू हुई इस यात्रा

कांग्रेस (Congress) की भारत जोड़ों यात्रा (Bharat Jodo Yatra) को एक महीना पूरा हो चुका है। तमिलनाडु (Tamilnadu) से शुरू हुआ सफर अब कर्नाटक (Karnataka) आ पहुंचा है। बता दें कि 7 सितंबर को श्रीपेरंबदूर (Sriperumbudur) से शुरू हुई इस यात्रा में राहुल गांधी (Rahul Gandhi) करीब 700 किलोमीटर का सफर तय कर चुके हैं। राहुल गांधी की इस यात्रा में ऐसी कई तस्वीरें हैं, जिनकी चर्चा पिछले एक महीने से हो रही है।

श्रीपेरंबूदर से शुरू की थी पदयात्रा

राहुल गांधी ने अपनी यात्रा की शुरुआत अपने पिता और पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी का आशीर्वाद लेकर श्रीपेरंबदूर से शुरू की थी। राहुल गांधी अपने पिता की समाधि स्थल पर पहुंचे थे और कहा था कि 'नफरत और विभाजन की राजनीति के कारण मैंने अपने पिता को खोया है, इसके कारण मैं अपने देश को नहीं खाऊंगा। प्यार से नफरत हारेगा। उम्मीद से डर हारेगा।' एक साथ मिलकर हम इस पर जीत हासिल करेंगे इसी दिन कन्याकुमारी में एक भव्य जनसभा बुलाई गई और राहुल गांधी ने उसे संबोधित करने के बाद अपनी पदयात्रा शुरू की थी।

राहुल गांधी की लोगों से घुलते-मिलते तस्वीरें वायरल

राहुल गांधी अपनी 3500 किलोमीटर की यात्रा के लक्ष्य में जैसे-जैसे आगे बढ़ते गए, इस दौरान उनकी कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होती रहीं। राहुल गांधी अपनी भारत जोड़ो यात्रा में लोगों से मिलते मिलते दिखे और उनसे बातचीत करते हुए नजर आए। कभी राहुल गांधी ने बच्चों को अपने कंधों पर बैठा लिया तो कभी बच्चों के हाथ पकड़कर उनके साथ चलते देखे गए। राहुल गांधी ने कभी बुजुर्ग महिलाओं को गले लगाया तो कभी उन्हें अपनी बोतल से पानी पिलाते हुए दिखे।

इन तस्वीरों से राहुल गांधी ने बटोरी सुर्खियां

राहुल गांधी अपनी पदयात्रा में चलते रहते हैं। ठहरकर लोगों से मिलते। थक जाते तो लोगों के साथ ही आराम करते और अगर भूख लगती तो सबके साथ खाते पीते। ऐसी ही तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई थी, जिसमें राहुल गांधी सभी के साथ गन्ना खाते हुए नजर आ रहे थे। इन तस्वीर से सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर ली थी। इन तस्वीरों के बाद राहुल गांधी की एक अलग छवि उभरती हुई नजर आ रही है।

भारत जोड़ों यात्रा में राहुल गांधी का नया रूप

बता दें कि अपने भारत जोड़ो यात्रा के 11 दिन राहुल गांधी का एक और नया रूप देखने को मिला था, जब वह सुबह सुबह केरल के पुन्नमदा झील पर पहुंचे और वहां स्नेक बोट रेस प्रदर्शनी में हिस्सा लिया। इस दौरान राहुल गांधी युवाओं के साथ बोत चलाते हुए नजर आए। भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी ने मंदिरों में जाकर पूजा भी की और गुरुओं से अपनी यात्रा को सफल बनाने के लिए आशीर्वाद लिया।

बारिश में भी भीगते हुए जारी रखा भाषण

राहुल गांधी जब भारत जोड़ो यात्रा के दौरान कर्नाटक के मैसूर पहुंचे तो बारिश के बीच जनसभा को संबोधित करते हुए उनकी तस्वीरें खूब वायरल हुई हैं। कांग्रेस नेताओं ने लिखा कि ये ना रुकेंगे ना, ठहरेंगे, बढ़ते जाएंगे. दरअसल गांधी जयंती के मौके पर जब पूरे दिन की यात्रा के बाद राहुल लोगों को संबोधित करने के लिए मंच की तरफ बढ़े तो बारिश होने लगी। इस मौके पर राहुल ने बारिश रुकने का इंतजार नहीं किया और भीगते हुए उन्होंने अपना भाषण जारी रखा।

सोनिया गांधी के जूतों का बांधा फीता

बता दें कि बीते 6 अक्टूबर को कर्नाटक के मांड्या जिले में राहुल गांधी के साथ भारत जोड़ो यात्रा में उनका मां और कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia gandhi) भी शामिल हुईं और करीब 1 घंटे तक उनके साथ पैदल चलीं, लेकिन राहुल गांधी और सोनिया गांधी की साथ में पद यात्रा करने के दौरान एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। पैदल चलते हुए जब सोनिया गांधी के जूते का फीता खुल गया, तो राहुल अपनी मां के जूते के फीते बांधते दिखे। मां-बेटे के प्यार की इस तस्वीर पर लोगों ने खूब प्यार लुटाया।

5 महीने में होगी 3570 किलोमीटर की यात्रा

जानकारी के लिए आपको बता दें कि कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा कन्याकुमारी से श्रीनगर तक का 3,570 किलोमीटर लंबा सफर पांच महीने में 12 राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों से होकर तय करना है। राहुल गांधी पिछले 1 महीने में करीब 700 km की यात्रा पूरी कर चुके हैं। यानि राहुल गांधी ने औसतन रोज 23 km की पद यात्रा की है। वहीं सियासी जानकारों की मान तो राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा उनकी छवि बदल रही है और तस्वीरें बता रही हैं कि राहुल लोगों का साथ मिल रहा है।

Tags:    

Similar News