Bihar Bypoll Result : शाहनवाज हुसैन का नीतीश और तेजस्वी पर हमला, कहा - जेडीयू-आरजेडी वाले मिलकर भी BJP को हरा नहीं सकते

Bihar Bypoll Result : अगस्त 2022 में जेडीयू ने भाजपा से नाता तोड़कर आरजेडी का दामन थाम लिया, लेकिन दोनों मिलकर गोपालगंज में भाजपा को हरा नहीं सके।

Update: 2022-11-06 09:35 GMT

Bihar Bypoll Result, Shahnawaz Hussain, Nitish Kumar, Tejashwi Yadav, BJP, JDU, RJD,

Bihar Bypoll Result : बिहार में तीन नवंबर को विधानसभा की दो सीटों पर उपचुनाव हुए थे। दोनों सीटों यानि गोपालगंज ( Gopalganj )  और मोकामा ( Mokama ) के चुनाव परिणाम आ गए हैं। मोकामा सीट पर आरजेडी और गोपालगंज सीट पर भाजपा प्रत्याशी ने जीत दर्ज की है। बिहार उपचुनाव परिणाम ( Bihar bypoll result ) सामने आने के बाद भाजपा नेता शाहनवाज हुसैन ( Shahnawaz Hussain )  ने सीएम नीतीश कुमार ( Nitish Kumar ) और डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ( Tejashwi Yadav ) पर हमला बोला है।

शाहनवाज हुसैन ( Shahnawaz Hussain ) ने चुनाव परिणाम आने के बाद त्वरित प्रतिक्रिया में कहा कि जेडीयू और आरजेडी वाले मिलकर भी भारतीय जनता पार्टी को बिहार में हरा नहीं सकते। गोपालगंज सीट पर संपन्न उपचुनाव से यह साफ हो गया है। उन्होंने कहा कि जेडीयू ने भाजपा से नाता तोड़ लिया और आरजेडी में चला गया, लेकिन दोनों मिलकर गोपालगंज में भाजपा को हरा नहीं सके। जनता का साफ संदेश है कि ये सब मिलकर भी बीजेपी को नहीं हरा सकते।

भाजपा नेता शाहनवाज ( Shahnawaz Hussain ) ने कहा कि मोकामा में आरजेडी की जीत का अंतर कम होना बताता है कि भविष्य में उस सीट पर भाजपा की जीत तय है। उन्होंने दावा किया कि अब हम लोकसभा चुनाव में बिहार की सभी 40 सीटें जीतेंगे।

बता दें कि उपचुनाव में बिहार के मोकामा सीट से बाहुबली नेता अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी ने RJD के टिकट पर जीत दर्ज की है। उन्होंने 20हजार से अधिक मतों से भाजपा प्रत्याशी सोनम देवी को हराया है। ययहां पर भाजपा की घेरेबंदी काम नहीं आई लेकिन आरजेडी के समर्थकों की संख्या कमी जरूर आई है। वहीं चुनाव जीतने के बाद नीलम देवी ने कहा कि हमारी जीत पहले से ही तय थी। हमने पहले ही कहा था कि कोई टक्कर में नहीं है। नीलम देवी ने कहा कि मोकामा बाबा परशुराम की धरती है। जनता किसी बहकावे में नहीं आएगी। विधायक जी ने जो विकास किया है जनता उसी का फल दे रही है।

वहीं बिहार की गोपालगंज सीट को BJP अपने पास बरकरार रखने में सफलता हासिल की है। भाजपा की कुसुम देवी ने RJD प्रत्याशी मोहन प्रसाद को हराने में सफलता हासिल की। इस सीट पर इस बार आरजेडी और जेडीयू का संयुक्त प्रत्याशी होने के बावजूद भाजपा को जीत मिली है।

Tags:    

Similar News