BJP के 80 और 20 की राजनीति में देश 100% हो रहा बर्बाद - महुआ मोइत्रा

टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा ने मोदी सरकार पर देश का इतिहास बदलने का आरोप लगाया है। सरकार की 80 फीसदी हिंदू और 20 फीसदी मुस्लिम की लड़ाई हमारे गणतंत्र को 100 फीसदी बर्बाद कर रही है।

Update: 2022-02-04 08:07 GMT

नई दिल्ली। यूपी सहित पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव को लेकर जारी घमासान के बीच राष्ट्रपति के अभिभाषण पर लोकसभा ( Lok Sabha ) में पार्टी का पक्ष रखते हुए तृणमूल कांग्रेस की सांसद महुआ मोइत्रा ( TMC MP Mahua Moitra) ने मोदी सरकार ( Modi Govrnment ) पर जमकर बरसीं। उन्होंने केंद्र पर देश को बर्बाद करने का आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा ( BJP ) सरकार भारत का इतिहास बदलना चाहती है। सरकार के इस रवैये से साफ है कि भाजपा अपने भविष्य को अभी से खतरे में देख रही है। उसे खुद वर्तमान पर भी भरोसा नहीं है।

टीएमसी (Trinmool Congress ) सांसद महुआ मोइत्रा ( Mahua Moitra ) ने राष्ट्रपति के शुरुआती संबोधन पर सवाल उठाते हुए कहा कि उन्होंने कहा था कि स्वतंत्रता सेनानियों ने भारत के अधिकारों को सुरक्षित किया, लेकिन यह सिर्फ जुमला है। उन्होंने मोदी सरकार ( Modi Government ) की नीयत पर सवाल उठाते हुए कहा कि हम कैसा गणतंत्र चाहते हैं, भारत के बारे में हमारा क्या विचार है?

West UP के चौधरी इस बार भूलेंगे नहीं

क्या नेताजी धर्म संसद को मंजूरी देते? 80 बनाम 20 सरकार की लड़ाई ने हमारे गणतंत्र को तबाह करना शुरू कर दिया है। अब यह तय करने की जिम्मेदारी हमारी है कि क्या इस देश को बदलाव की जरूरत है। आप युद्ध का समय नहीं चुन सकते। टीएमसी सांसद ( Mahua Moitra ) यहीं पर नहीं रुकीं, उन्होंने कहा कि आपने हमारे अन्नदाता पर विश्वास नहीं किया। देश के किसानों ने बार-बार कहा था कि कृषि कानून न लाएं। लेकिन आपने उनकी नहीं सुनी। इससे तो यही लगता है कि आपको 700 से ज्यादा किसानों की मौत का कोई पछतावा नहीं था। जैसे ही चुनाव नजदीक होते हैं, आप पगड़ी पहन लेते हैं और गठबंधन की पेशकश करते हैं, लेकिन इस बार यूपी में चौधरी बटन दबाते समय आपके कर्मों को भूलेंगे नहीं।

उन्होंने कहा कि देश में मुसलमानों को आज किराए पर घर नहीं मिल रहे हैं। उन पर देश में कोरोना फैलाने का आरोप लगाया जाता है। उनका आर्थिक रूप से बहिष्कार किया जाता है। निर्धारित जगहों पर इबादत करने से रोका जाता है। सरकार की 80 फीसदी हिंदू और 20 फीसदी मुस्लिम की यह लड़ाई हमारे डरे हुए गणतंत्र को 100 फीसदी बर्बाद कर रही है।

स्पीच से पहले भाजपा को दीं थी इस बात की सलाह

बता दें कि महुआ मोइत्रा राष्ट्रपति के अभिभाषण पर अपने स्पीच से कुछ देर पहले ट्विट कर भाजपा ( BJP ) पर तंज भी कसा था। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा था कि मैं आज शाम राष्ट्रपति के अभिभाषण पर पेश धन्यवाद प्रस्ताव पर लोकसभा को संबोधित करुंगी। इसलिए भाजपा को सलाह देना चाहती हूं कि वह संबोधन के बीच में व्यवधान डालने वाली टीम को तैयार कर लें और थोड़ा गोमूत्र पीकर आएं।

Tags:    

Similar News