BJP Sankalp Patra 2022 : BJP का घोषणा पत्र जारी, जानें एक बार फिर क्या-क्या किया वादा

BJP Sankalp Patra 2022 : भाजपा ने उज्जवला योजना के सभी लाभार्थी को होली और दीपावली में 2 मुफ्त एलपीजी सिलेंडर देने के अलावे भी कई वादे किए हैं।

Update: 2022-02-08 06:57 GMT

BJP Sankalp Patra 2022 : उत्तर प्रदेश भारतीय जनता पार्टी ने विधानसभा चुनाव पहले चरण के मतदार ने दो दिन पहले घोषणा पत्र यानि सकंल्प पत्र जारी कर दिया। गृहमंत्री अमित शाह ( Amit Shah ), यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ( Yogi Adityanath ) के साथ यूपी प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान, अनुराग ठाकुर और दोनों डिप्टी सीएम भी मौजूद रहे। घोषणा पत्र के साथ-साथ बीजेपी ने 'करके दिखाया है' नाम से नया चुनावी सॉन्ग भी लॉन्च किया। इस मौके पर अमित शाह ने कहा कि जो—जो वादा किया उसे पूरा कर दिखाया। अब जो कह रहे हैं उसे भी करके दिखाएंगे।

भाजपा ने संकल्प पत्र 2022 में पार्टी ने सभी किसानों को सिंचाई के मुफ्त बिजली देने का वादा किया है। 5 हजार करोड़ की लागत से कृषि सिंचाई योजना शुरू करने का भी घोषणा पत्र में जिक्र है।

गन्ना किसानों को 14 दिन के भीतर भुगतान करने, देरी होने पर ब्याज देने, हर विधवा और निराश्रित महिला को 1500 रुपए प्रति माह का पेंशन देने का भी वादा किया है। साथ ही घोषणा पत्र में कहा गया है कि यूपी में 6 मेगा फूड पार्क भी बनाए जाएंगे। 5 हजार करोड़ की लगात से सरदार पटेल एग्री-इंफ्रास्ट्रक्चर मिशन भी चलाया जाएगा।

इसके अलावा उज्जवला के सभी लाभार्थी को होली और दीपावली में 2 मुफ्त एलपीजी सिलेंडर, कन्या सुमंगला योजना को 15 हजार से बढ़ाकर 25 हजार, गरीब परिवार की बेटियों के विवाह के लिए 1 लाख रुपए की आर्थिक मदद, मिशन पिंक टॉयलेट के लिए 1000 करोड़, हर विधवा और निराश्रित महिला को 1500 रुपए प्रति माह का पेंशन, 3 नई महिला बटालियन, सभी सार्वजनिक स्थानों और शैक्षणिक संस्थानों में CCTV कैमरे और 3000 पिंक पुलिस बूथ, 5 हजार करोड़ की लागत से अवन्ति बाई लोधी स्वयं सहायता समूह मिशन की शुरुआत, UPPSC समेत सभी सरकारी नौकरियों में महिलाओं की संख्या दोगुनी करने का भी वादा किया है।

यूपी के 1 करोड़ महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए 1 लाख रुपय तक का न्यूनतम दर पर लोन घोषणा पत्र जारी करने के अलावा सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि भाजपा अगले 5 साल में लोगों के जीवन में परिवर्तन को लेकर संकल्प पत्र जारी किया है जिस हम पूरा करेंगे।

बता दें कि उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए मंगलवार शाम पांच बजे प्रचार थम जाएगा। पहले चरण में प्रदेश के 11 जिलों शामली, मेरठ, मुजफ्फरनगर, बागपत, हापुड़, गौतमबुद्धनगर, गाजियाबाद, बुलंदशहर, मथुरा, आगरा और अलीगढ़ की कुल 58 सीटों के लिए 10 फरवरी को मतदान होगा। यूपी में सात चरणों में 10, 14, 20, 23, 27 और 3 और 7 मार्च को वोट डाले जाएंगे. जबकि वोटों की गिनती 10 मार्च को होगी।

Tags:    

Similar News