UP Assembly Winter Session : भाजपा वाले नारा देंगे 'डिजिटल इंडिया' का और व्यवहार करेंगे 'अनपढ़ इंडिया' वाला- सतीश महाना पर आरोप

UP Assembly Winter Session 2022 : जब विधानसभा की पूरी कार्रवाही यूट्यूब पर लाइव है तो फिर फेसबुक लाइव से विधानसभा अध्यक्ष को आपत्ति क्यूं? यह सिर्फ पद का दुरूपयोग कर, विपक्ष के विधायकों के तेवर और सवाल से बचने की चाल है...

Update: 2022-12-07 02:54 GMT

UP Assembly Winter Session : भाजपा वाले नारा देंगे 'डिजिटल इंडिया' का और व्यवहार करेंगे 'अनपढ़ इंडिया' वाला- सतीश महाना पर आरोप

UP Assembly Winter Session 2022 : उत्तर प्रदेश विधानसभा शीतकालीन सत्र की शुरुआत कल मंगलवार 6 दिसंबर को विपक्ष के हंगामे के साथ हुई। पहले दिन योगी सरकार ने 2022-23 का अनुपूरक बजट हंगामे के बीच पेश किया। इस बीच मेरठ के सरधना से सपा विधायक अतुल प्रधान (Atul Pradhan) के विधानसभा से फेसबुक लाइव करने पर उनको विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना (Satish Mahana) ने पहले तो पूरे सत्र के लिए, फिर सपा विधायकों की दलील पर 1 बजे तक के लिए सदन से बाहर कर दिया।

समाजवादी पार्टी के नेता अतुल प्रधान को फेसबुल लाइव करने पर लोग विरोध कर रहे हैं। सपा नेता उदयवीर सिंह ने कहा है कि, भाजपा वाले नारा देंगे डिजिटल इंडिया का और व्यवहार करेंगे अनपढ़ इंडिया वाला। जब विधानसभा की पूरी कार्रवाही यूट्यूब पर लाइव है तो फिर फेसबुक लाइव से विधानसभा अध्यक्ष को आपत्ति क्यूं? यह सिर्फ पद का दुरूपयोग कर, विपक्ष के विधायकों के तेवर और सवाल से बचने की चाल है। 

उधर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी भाजपा पर हमला बोला है। अखिलेश ने ट्वीट कर आरोप लगाया है कि, 'पहले तो तीन दिन का सदन बुलाया फिर दो दिन में ही सत्र समाप्त कर दिया, लगता है भाजपा चाहती ही नहीं कि उसकी खामियों और भ्रष्टाचार पर बात हो। सदन के सत्र को कम करके भाजपा किस बात का सामना करने से बच रही है। निंदनीय।' 

सपा विधायकों ने क्या की थी अपील?

यूपी विधानसभा (UP Assembly winter session) के स्पीकर सतीश महाना ने कहा कि इस मामले की जांच-पड़ताल में यह पता चला है कि सरधना सीट से सपा विधायक अतुल प्रधान ने सदन की कार्यवाही का फेसबुक पर सीधा प्रसारण किया है, इसलिए प्रधान को पूरे सत्र के लिये सदन छोड़ने का निर्देश दिया जाता है। इसके बाद सपा विधायक सदन से चले गए। अन्य सपा विधायकों ने विधानसभा अध्यक्ष से यह कहते हुए अपने निर्णय पर पुनर्विचार की गुजारिश की कि प्रधान पहली बार सदन के सदस्य बने हैं और उन्हें सदन के नियमों की पर्याप्त जानकारी नहीं है।

अतुल प्रधान ( Atul Pradhan ) द्वारा सदन की कार्यवाही को फेसबुक लाइव करने पर विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना बेहद नाराज बताए हुए। उन्होंने कहा कि यह सदन की गरिमा के खिलाफ है। इसके बाद अतुल प्रधान सदन की कार्यवाही से बाहर निकल गए। हालांकि, सपा के अन्य विधायकों ने मामले की नजाकत को समझते हुए स्थिति को संभाल लिया।

Tags:    

Similar News