Budget Session : पीएम मोदी ने बोला हमला, कांग्रेस न होती तो लोकतंत्र परिवारवाद से मुक्त होता

130 करोड़ भारतीयों ने कोरोना का डटकर सामना किया। हम शत प्रतिशत टीकाकरण के लक्ष्य की ओर तेजी से आगे बढ़ रहे हैं।

Update: 2022-02-08 07:44 GMT

Budget Session : बजट सत्र के दौरान मंगलवार को राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव का जवाब देते हुए पीएम नरेंद्र मोदी ने राज्यसभा में कांग्रेस पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने कहा कि 25 साल में देश को नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे। साथ ही कि देश के गौरवपूर्ण इतिहास को कांग्रेस ने भुलाने का काम किया। कुछ लोगों को इतिहास परिवार तक सीमित है। अगर कांग्रेस नहीं होती तो आज देश परिवारवाद से मुक्त होता।

उन्होंने कहा कि देश को परिवारवादियों से खतरा है। कांग्रेस ने इमरजेंसी लगाकर लोकतंत्र का गला घोटा। कांग्रेस न होती तो आज जातिवाद की खाई इतनी गहरी नहीं होती। कश्मीरी पंडितों को कश्मीर न छोड़ना पड़ता। केंद्र सरकार महिला सशक्तिकरण पर जोर दे रही हैं। आज हमारी बेटियां हर तरफ परचम लहरा रही हैं। तीन तलाक कानून से ​मुस्लिम महिलाओं को न्याय मिला।

आजादी के अमृत महोत्सव का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि इस के माध्यम से हम देश को पिछले 75 वर्षों की तुलना में और अधिक तेजी से प्रगति दे सकते हैं। पीएम ने कहा कि सरकार ने तय किया है कि 200 करोड़ से ऊपर के टेंडर बाहर के लोगों को नहीं दिए जाएंगे। इससे देश के MSME सेक्टर को भी बड़ा फायदा मिलेगा। पीएम मोदी ने रोजगार पर कहा कि 2021 में 1 करोड़ 20 लाख लोग EPFO से जुड़े हैं। इनमें 65 लाख लोग 18 से 25 उम्र के हैं। कोविड प्रतिबंध खुलने के बाद हायरिंग में इजाफा हुआ है।

कोरोना का डटकर सामना किया और 130 करोड़ भारतीयों ने ऐसा किया। हम शत प्रतिशत टीकाकरण के लक्ष्य की ओर तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। अभी भी कोरोना हमारे लिए एक बड़ी चुनौती है। इससे सावधान रहने की जरूरत है। धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान कल लोकसभा में जवाब देते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कांग्रेस की आलोचना में एक कविता कही थी। मोदी ने कहा था कि वो जब दिन को रात कहें, तो तुरंत मान जा, नहीं मानेंगे तो वो दिन में नकाब ओढ़ लेंगे। जरूरी हुआ तो वो हकीकत को थोड़ा बहुत मरोड़ देंगे। वो मगरूर हैं खुद की समझ पर बेइंतहा, इन्हें आईना मत दिखाओ, वो आईना को भी तोड़ देंगे। 

Tags:    

Similar News