Chandigarh Municipal Corporation Election : चंडीगढ़ के नगर निगम चुनाव में आप की फतह, भाजापा की करारी हार

Chandigarh Municipal Corporation Election : रविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी ने 13 वार्डों में जीत हासिल की है...

Update: 2021-12-27 08:35 GMT

(जीत का जश्न मनाते आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता)

Chandigarh Municipal Corporation Election : विधानसभा चुनावों से पहले चंडीगढ़ के नगर निगम चुनाव के परिणामों ने सबको को चौंका दिया है। दरअसल 35 में से 29 वार्डों के परिणाम सामने आ चुके हैं जिसमें आम आदमी पार्टी (AAP) ने कांग्रेस (Congress) और भाजपा (BJP) के किलों को भेदकर 13 वार्डों पर जीत हासिल कर ली है वहीं भाजपा और कांग्रेस ने अभी क्रमश: 10 और 5 वार्ड जीते हैं। भाजपा प्रत्याशी और सिटींग मेयर रविकांत शर्मा को आप प्रत्याशी ने हरा दिया है। मनीष सिसोदिया ने चुनाव परिणाम पर खुशी जाहिर की है।

चंडीगढ़ नगर निगम के 35 वार्डों पर सुबह नौ बजे से काउंटिंग चल रही है। राज्य चुनाव आयोग के मुताबिक, अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) की आम आदमी पार्टी ने 13 वार्डों में जीत हासिल की है। हालांकि आप पार्टी चुनाव प्रचार समिति के प्रमुख चंदर मुखी शर्मा हालांकि चुनाव हार गए। वहीं, भाजपा ने अभी तक 10 वार्ड जीते हैं, जबकि कांग्रेस ने 5 वार्ड जीते और एक वार्ड अकाली दल के खाते में गया है।

जानकारी के मुताबिक बड़े नेताओं में भाजपा के पूर्व महापौर रविकांत शर्मा वार्ड नंबर 17 से चुनाव हार गए। इस सीट पर उम्मीदवार जसबीर सिंह ने जीत दर्ज की है। इसके अलावा भाजपा प्रत्याशी व पूर्व मेयर दवेश मौदगिल चुनाव हार गए हैं।

आम आदमी पार्टी ने वार्ड संख्या 1, 4, 15, 17, 18, 19, 21, 22, 23, 25, 26, 29 और 31 पर जीत हासिल की है जबकि वार्ड संख्या 2, 3, 6, 7, 9, 11, 14, 32, 33, और 35 पर भाजपा ने जीत हासिल की है। वहीं कांग्रेस ने वार्ड संख्या 5,10, 13, 27 और 34 पर जीत हासिल की है। अकाली दल को वार्ड संख्या 30 पर जीत हासिल हुई है।

Tags:    

Similar News