Congress Manifesto 2022 : महिलाओं को नौकरी में 40% आरक्षण, जानें पार्टी ने जनता से कौन-कौन से किए वादे

Congress UP Manifesto 2022 : कांग्रेस ने युवाओं को रोजगार, महिलाओं की सुरक्षा, किसानों व कोरोना पीड़ितों की मदद के साथ प्रदेश की जनता से कई वादे किए हैं। कांग्रेस संविदा पर काम कर रहे लोगों को स्थायी नौकरी देने के साथ कोरोना वॉरियर्स को 50 लाख रुपए देने का ऐलान किया है।

Update: 2022-02-09 10:50 GMT

Congress Manifesto 2022 : उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर सपा ( SP ) और भाजपा ( BJP ) की तरह बुधवार को कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ( Priyanka Gandhi Vadra ) ने भी पार्टी का घोषणा पत्र जारी कर दिया। कांग्रेस ( Congress ) ने अपने वादों का पिटारा खोलते हुए महिलाओं और युवाओं सहित समाज के हर वर्ग को लुभाने की कोशिश की है। घोषणा पत्र जारी करते हुए प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि यूपी हमारी सरकार बनी तो 10 दिन के अंदर किसानों का कर्ज माफ करेंगे। 2500 रुपए में गेहूं-धान और 400 रुपए में गन्ना खरीदा जाएगा।

कांग्रेस बिजली बिल आधा करने का काम करेगी। इसके अलावा जिन परिवारों को कोरोना की मार पड़ी उन्हें 2500 रुपए दिए जाएंगे। कांग्रेस महासचिव ने कहा कि हम 20 लाख सरकारी नौकरियां दी जाएंगी। 40% महिलाओं को नौकरी में आरक्षण दिया जाएगा। इसके अलावा आवारा पशु से जिनकी फसल का नुकसान होगा उसे 3000 रुपए दिए जाएंगे। युवाओं को रोजगार मुहैया कराने के लिए उन्नति विधान, शक्ति विधान और भर्ती विधान जारी किए हैं।

प्रियंका ने कहा कि श्रमिकों और कर्मचारियों के लिए आउटसोर्सिंग बंद करेंगे। आउट सोर्स और संविदा कर्मियों को चरणबद्ध तरीके से नियमितीकरण किया जाएगा। इसी तरह संस्कृत और उर्दू शिक्षकों के खाली पद भरे जाएंगे। बता दें कि कांग्रेस का यह घोषणा पत्र यूपी में 10 फरवरी को पहले चरण की वोटिंग के ठीक एक दिन पहले आया है।

गोबर भी नहीं जाएगा बेकार, महिला पुलिसकर्मियों को गृह नगर में मिलेगी पोस्टिंग

कांग्रेस के घोषणा ( Congress Manifesto ) पत्र में 2 रुपए किलो में गोबर खरीदने का प्रावधान है। झुग्गी की जमीन में जो रह रहे हैं, उसे उन्हीं के नाम से सरकार अलॉट करेगी। ग्राम प्रधान का वेतन 6000 रुपए बढ़ाया जाएगा। चौकीदारों का वेतन 5000 रुपए बढ़ाया जाएगा।कोरोना में मरे कोरोना वॉरियर्स को 50 लाख रुपए दिए जाएंगे। घोषणा पत्र में उन्नति विधान का भी जिक्र है। सभी शिक्षा मित्रों को नियमित किया जाएगा। SC-ST की पूरी शिक्षा मुफ्त की जाएगी। कारीगर और बुनकरों के लिए विधान परिषद में एक सीट आरक्षित की जाएगी। दिव्यांगों की पेंशन प्रति माह 6000 रुपए किया जाएगा। महिला पुलिसकर्मियों को उनके गृहनगर में पोस्टिंग दी जाएगी।

महंगाई और बेरोजगारी पर जोर

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ( Priyanka Gandhi Vadra ) ने घोषणा पत्र जारी करते हुए बताया कि दूसरी पार्टियों की तरह हमने अन्य पार्टियों के वादे को लेकर अपने घोषणापत्र में नहीं जारी किए। हमने लोगों से मिले सुझावों को इसमें शामिल किया है। इस समय महंगाई और बेरोजगारी प्रमुख मुद्दा है। पूर्व केंद्रीय मंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद ने बताया कि पार्टी ने लाखों लोगों की राय लेकर यह घोषणा पत्र तैयार किया है। इस दौरान मिले उचित सुझावों को उन्नति विधान में स्थान दिया है।

Congress Manifesto 2022 : बता दें कि कांग्रेस का यह घोषणा पत्र यूपी में 10 फरवरी को पहले चरण की वोटिंग के ठीक एक दिन पहले आया है। उत्तर प्रदेश चुनाव के लिए कांग्रेस का ये तीसरा घोषणापत्र है। इससे पहले पार्टी युवाओं के लिए 'भर्ती विधान घोषणा पत्र' और महिलाओं के लिए 'शक्ति विधान घोषणा पत्र' जारी कर चुकी है।

Tags:    

Similar News