गुजरात के कांग्रेस MLA की मांग, बगैर मां-बाप की सहमति के शादी का अधिकार देश से हो खत्म

गुजरात के कांग्रेस विधायक ने मुख्यमंत्री विजय रुपाणी को बिना माता पिता की सहमति के शादी को खत्म करने के लिए पत्र लिखा है...

Update: 2020-12-26 09:17 GMT

अहमदाबाद। इस समय जब देश के कई राज्यों लव जिहाद विरोधी अध्यादेश को लेकर चर्चा चल रही हैं, वहीं गुजरात कांग्रेस की एक विधायक ने मुख्यमंत्री विजय रूपाणी को पत्र लिखकर सबको चौंका दिया है। विधायक ने पत्र में कानूनी रूप से विवाह के लिए माता-पिता की सहमति अनिवार्य करने की मांग की है।

जानकारी के मुताबिक मुख्यमंत्री रुपाणी को यह पत्र गुजरात के सिद्धपुर से कांग्रेस विधायक चंदनाजी ठाकौर ने लिखा है। यह पत्र गुजराती भाषा में लिखा हुआ है।  सोशल मीडिया पर भी इसकी आलोचना हो रही है। मानवाधिकार कार्यकर्ता शबनम हाशमी ने एक ट्वीट में लिखा कि यह तर्क महिलाओं की स्वतंत्रता खत्म करने के उत्तर प्रदेश के नए कानून से अलग नहीं है। 

कांग्रेस विधायक ने इस पत्र को अपने फेसबुक पर भी पोस्ट किया है। 

.

Tags:    

Similar News