Congress President Election Result : मल्लिकार्जुन खड़गे के हाथों में कांग्रेस की कमान, 24 साल बाद पार्टी को मिला नया अध्यक्ष, शशि थरूर को पीछे छोड़ दर्ज की दमदार जीत
Congress President Election Result : मल्लिकार्जुन खरगे कांग्रेस के नए अध्यक्ष चुने गए हैं। मल्लिकार्जुन खड़गे ने 7897 वोटों से जीत हासिल की है जबकि शशि थरूर को करीब 1000 वोट मिले...
Congress President Election Result : मल्लिकार्जुन खड़गे के हाथों में कांग्रेस की कमान, 24 साल बाद पार्टी को मिला नया अध्यक्ष, शशि थरूर को पीछे छोड़ दर्ज की दमदार जीत
Congress President Election Result : मल्लिकार्जुन खरगे कांग्रेस के नए अध्यक्ष चुने गए हैं। मल्लिकार्जुन खड़गे ने 7897 वोटों से जीत हासिल की है जबकि शशि थरूर को करीब 1000 वोट मिले। बता दें कि आठ गुना ज्यादा वोटों से मल्लिकार्जुन खड़गे को जीत मिली है। इस तरह से कांग्रेस को 24 साल बाद गैर गांधी अध्यक्ष मिल गया है।
शशि थरूर को मिले 1072 वोट
बता दें कि कांग्रेस चुनाव की वोटिंग पूरी हो गई है और अब कांग्रेस को नया अध्यक्ष मिल गया है। कांग्रेस के पास अब गैर गांधी परिवार का अध्यक्ष है। मल्लिकार्जुन खड़गे कांग्रेस के नए अध्यक्ष बन गए है। उनको 7897 वोट मिले हैं जबकि शशि थरूर को 1072 वोट मिले हैं।
खड़गे करेंगे पार्टी में राहुल गांधी की भूमिका तय
वहीं कांग्रेस अध्यक्ष पद की वोटिंग की काउंटिंग पूरी होने के बाद कांग्रेस नेता और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने पार्टी में अपनी भूमिका पर बात करते हुए कहा है कि मैं कांग्रेस अध्यक्ष की भूमिका पर टिप्पणी नहीं कर सकता। यह मल्लिकार्जुन खड़गे तय करेंगे कि मेरी भूमिका क्या रहेगी।'
हार पर शशि थरूर की पहली प्रतिक्रिया
कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव में मिली करारी हार के बाद शशि थरूर ने कहा है कि पार्टी का अध्यक्ष बनना एक बड़े सम्मान वाली बात है। साथ ही एक बड़ी जिम्मेदारी है। मैं चाहता हूं कि खड़गे को इसमें सफलता मिले। इसके साथ ही शशि थरूर ने आगे कहा है कि एक हजार से अधिक सहयोगियों का समर्थन प्राप्त करना और पूरे भारत में कांग्रेस के इतने शुभचिंतकों की आशाओं और आकांक्षाओं को आगे बढ़ाना मेरे लिए सौभाग्य की बात थी।
AICC मुख्यालय के बाहर जश्न
जानकारी के लिए बता दें कि कांग्रेस के अध्यक्ष चुनाव में मल्लिकार्जुन खड़गे की जीत के बाद दिल्ली में एआईसीसी कार्यालय के बाहर से जश्न हो रहा है। ढोल-नगारे बजाकर जश्न मनाया जा रहा है।