Congress President Mallikarjun Kharge : मजदूर के बेटे के हाथों में अब कांग्रेस की कमान, मल्लिकार्जुन बोले - तोड़ूंगा नफरत का जाल

Congress President Mallikarjun Kharge : कर्नाटक के एक मिल मजदूर के बेटे ने आज कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष की कमान संभाल ली है, छात्र राजनीति से पोलिटिकल करियर की शुरुआत करते वाले मल्लिकार्जुन खड़गे को 10 अक्टूबर को कांग्रेस का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया था...

Update: 2022-10-26 06:47 GMT

Congress President Mallikarjun Kharge : मजदूर के बेटे के हाथों में अब कांग्रेस की कमान, मल्लिकार्जुन बोले - तोड़ूंगा नफरत का जाल

Congress President Mallikarjun Kharge : कर्नाटक के एक मिल मजदूर के बेटे ने आज कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष की कमान संभाल ली है। छात्र राजनीति से पोलिटिकल करियर की शुरुआत करते वाले मल्लिकार्जुन खड़गे को 10 अक्टूबर को कांग्रेस का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया था। आज उन्होंने गांधी परिवार की मौजूदगी में कांग्रेस के मुख्यालय में कार्यभार संभाला है।

मजदूर के बेटे ने संभाली कांग्रेस की कमान

बता दें कि मल्लिकार्जुन खड़गे के कमान संभालने से पहले कांग्रेस के ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर एक ट्वीट किया गया। कांग्रेस पार्टी की ओर से लिखा गया कि एक मिल मजदूर का बेटा शहर कांग्रेस अध्यक्ष से कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष तक का सफर तय करता है- यही खूबी कांग्रेस को देश की, कार्यकर्ताओं की और आम जनता की पार्टी बनाती है।

मल्लिकार्जुन खड़गे ने संभाला अध्यक्ष पद का कार्यभार

कांग्रेस में अब खड़गे युग की शुरुआत हो चुकी है। मल्लिकार्जुन खड़गे ने जीत के बाद सोनिया गांधी, राहुल गांधी और पार्टी के तमाम बड़े नेताओं की मौजूदगी में अपना पदभार संभाल लिया है। अध्यक्ष पद संभालने के बाद मल्लिकार्जुन खरगे ने पहली बार बतौर कांग्रेस अध्यक्ष नेताओं को संबोधित किया, जिसमें मल्लिकार्जुन खड़गे ने इस पद तक पहुंचाने के लिए अपनी पार्टी को धन्यवाद दिया और कहा कि सोनिया गांधी के ब्लूप्रिंट को ही आगे बढ़ाने का काम किया जाएगा।

मल्लिकार्जुन ने किया सबका आभार

बता दें कि बतौर अध्यक्ष अपने पहले संबोधन में मल्लिकार्जुन खड़ने ने कहा है कि 'ये मेरे लिए भावुक छण है। एक सामान्य कार्यकर्ता, मजदूर के बेटे को कांग्रेस अध्यक्ष चुनकर सम्मान देने के लिए आप सबका आभार। ब्लॉक अध्यक्ष से शुरू हुई यात्रा को आपने इस मुकाम पर पहुंचाया है। अंबेडकर के बनाए संविधान की रक्षा करना हम सबका कर्तव्य है।'

नफरत के जाम को तोड़कर रहेंगे

वहीं मल्लिकार्जुन खड़गे ने अपने संबोधन में आगे कहा कि सत्ता की राजनीति के दौर में सोनिया गांधी ने त्याग की जो मिसाल कायम की है, उसका कोई दूसरा उदहारण नहीं हैं। मल्लिकार्जुन खड़गे ने यूपीए सरकार को सोनिया गांधी और मनमोहन सिंह के नेतृत्व वाली सरकार कहा। इसके साथ ही मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि ये दौर मुश्किल है। लोकतंत्र को बदलने की कोशिश की जा रही है। किसने सोचा था कि कभी झूठ का बोलबाला होगा। सत्ता में बैठे लोग लोकतंत्र को कमजोर करेंगे। झूठ, फरेब और नफरत के इस जाल को तोड़ कर रहेंगे। कांग्रेस के 137 सालों से लोगों के जीवन का हिस्सा है। 

Tags:    

Similar News