Breaking : भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर आजाद रावण पर देवबंद में जानलेवा हमला, गाड़ी के शीशे को तोड़ते हुए कमर पर लगी गोली

सहारनपुर के देवबंद इलाके में चंद्रशेखर आजाद पर गोलियां चलायी गयीं जब वह कार से अपने समर्थकों के साथ जा रहे थे...

Update: 2023-06-28 13:10 GMT

file photo

Bhim Army Chief ChandraShekhar Azad : भीम आर्मी चीफ और आजाद समाज पार्टी प्रमुख चंद्रशेखर आजाद रावण पर आज 28 जून को योगी के यूपी में जानलेवा हमला किया गया है। जानकारी के मुताबिक सहारनपुर के देवबंद इलाके में चंद्रशेखर आजाद पर गोलियां चलायी गयीं जब वह कार से अपने समर्थकों के साथ जा रहे थे। फिलहाल उन्हें सहारनपुर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Full View

जानकारी के मुताबिक भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर आजाद की गाड़ी पर गोलियां चलाई गई हैं, जिसमें गाड़ी के शीशे टूट गये और गोली आजाद को छूते हुए निकल गई। इस हमले में बड़ी मुश्किल से चंद्रशेखर आजाद की जान बच पायी है। गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गयी है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। इस घटना से सभी लोग स्तब्ध हैं।

अब तक सामने आयी जानकारी के मुताबिक जिस गाड़ी में हमलावर आये थे वह गाड़ी हरियाणा के नंबर की है। चंद्रशेखर आजाद की कमर के पास से घाव करते हुए गोली निकली है, हालांाकि उनकी हालत खतरे से बाहर बतायी जा रही है। 

Full View

सहारनपुर के एसएसपी विपिन टाडा ने बताया कि कार सवार हमलावरों ने चंद्रशेखर आजाद पर हमला किया है। उनकी तलाश की जा रही है। चंद्रेशखर का इलाज चल रहा है। उनकी हालत खतरे से बाहर है।

Tags:    

Similar News