योगीराज : गोरखपुर में पेशाबघर को रंगा समाजवादी पार्टी के रंग से, सपा ने बताया भाजपा की दूषित मानसिकता

पेशे से अधिवक्ता वत्सला सिंह लिखती हैं 'भाजपा का झंडा गाड़ दीजिए, सांप भी मर जाएगा लाठी भी नहीं टूटेगी, इत्ती सी बात के लिए सरकार और पीयूष गोयल को परेशान क्या करना

Update: 2020-10-29 06:21 GMT

गोरखपुर में इस तरह पेशाबघर को रंग दिया गया है समाजवादी पार्टी के रंग से

जनज्वार, लखनऊ। उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में रेलवे सहित सरकारी अस्पतालों के टॉयलेट में समाजवादी पार्टी के झंडे का रंग दिए जाने के बाद प्रदेश की राजनीति में नई बहस छिड़ गई है। समाजवादी पार्टी ने टॉयलेट की सपा के रंग में रंगी फ़ोटो ट्वीट करते हुए भारतीय जनता पार्टी और उसकी मानसिकता पर प्रश्नचिन्ह खड़े किए हैं।

समाजवादी पार्टी ने अपने आधिकारिक हैंडल से ट्वीट करते हुए लिखा है कि 'दूषित सोच रखने वाले सत्ताधीशों द्वारा राजनीतिक द्वेष के चलते गोरखपुर रेलवे अस्पताल में शौचालय की दीवारों को सपा के रंग में रंगना लोकतंत्र को कलंकित करने वाली शर्मनाक घटना। एक प्रमुख राजनीतिक पार्टी के ध्वज के रंगो का अपमान घोर निंदनीय। संज्ञान ले हो कार्रवाई, तत्काल बदला जाए रंग।'

सुनील कुमार यादव ने सपा के हैंडल पर जवाब देते हुए लिखा है कि 'आप लोग क्या जानो ये अनन्यकारी शक्तियां आरएसएस मनुवादी किस मानसिकता की हैं, सत्ता में आते हो तो सफाया करने के बजाये इन्हीं को अगल बगल बैठाकर खूब बढ़ावा देते हो और ओबीसी एससी एसटी बहुजनों से पसीने की बदबू आने लगती है, जो अनन्य को भूल जाते हैं उनके साथ अनन्य होना कभी भी बंद नहीं होता है।'

पेशे से अधिवक्ता वत्सला सिंह लिखती हैं 'भाजपा का झंडा गाड़ दीजिए, सांप भी मर जाएगा लाठी भी नहीं टूटेगी, इत्ती सी बात के लिए सरकार और पीयूष गोयल को परेशान क्या करना।'

सपा के रंग से टॉयलेट रंगे जाने पर सपा नेता सम्राट विकास यादव ने जनज्वार से बात करते हुए कहा ' ये इनकी दूषित मानसिकता का प्रारूप है। जब ये लोग सत्ता में आये थे तो इन्होंने तमाम जगहों बिल्डिंगों को भगवा रंग में रंगा था। इनके आने के बाद तमाम आडम्बर हुए। अधिकारी और डीएम तक झाड़ू लेकर दिखावा करते दिखे।

विकास ने आगे कहा, अब ये लोग नीचता का परिचय दे रहे हैं। इनको इन्हीं की भाषा में जवाब दिया जाएगा। प्रदेश की जनता अब समाजवादियों की सरकार बनाने का मन बना रही है। कितने ही समाजवादियों पर इन्होंने झूठे मुकदमे लगवाये। अब समय आ रहा है जब सपा की सरकार बनने पर इन लोगों को इन्हीं की भाषा और मानसिकता में जवाब दिया जाएगा।

Tags:    

Similar News