Gujarat Assembly Election: हार से अस्त-पस्त कांग्रेस करने लगी अजब-गजब प्रयोग, पार्टी ने गुजरात में बनाए कुल 7 अध्यक्ष

Gujarat Assembly Election: जगदीश ठाकुर गुजरात प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष हैं। बता दें कि राज्य में नवंबर-दिसंबर में विधानसभा चुनाव होना है। ऐसे में राजनीतिक पार्टियां पूरे दमखम के साथ तैयारी में जुटी हुई हैं।

Update: 2022-07-08 14:45 GMT

Gujarat Assembly Election: हार से अस्त-पस्त कांग्रेस करने लगी अजब-गजब प्रयोग, पार्टी ने गुजरात में बनाए कुल 7 अध्यक्ष

Gujarat Assembly Election: कांग्रेस ने गुजरात विधानसभा चुनाव से कुछ महीने पहले गुरुवार को विधायक जिग्नेश मेवानी समेत सात नेताओं को अपनी प्रदेश इकाई का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया। कांग्रेस ने जिग्नेश मेवानी समेत सात नेताओं को अपनी प्रदेश इकाई का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया। पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल के अनुसार, मेवानी के अलावा, विधायक ललित कागाथरा, विधायक रित्विक मकवाना, विधायक अंबरीश डेर और विधायक हिम्मत सिंह पटेल को कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है।

राजनीतिक पार्टियां पूरे दमखम के साथ तैयारी में जुटी

इसके अलावा कादिर पीरजादा और इंद्रविजय सिंह गोहिल को भी गुजरात प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। जगदीश ठाकुर गुजरात प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष हैं। बता दें कि राज्य में नवंबर-दिसंबर में विधानसभा चुनाव होना है। ऐसे में राजनीतिक पार्टियां पूरे दमखम के साथ तैयारी में जुटी हुई हैं।

कर्नाटक में अगले साल के मध्य में विधानसभा चुनाव

कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस कमेटी के लिए भी कई पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई है और शशिकांत से सेंथिल को वार-रूम का प्रमुख बनाया गया है। विधायक प्रियंक खड़गे को कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस के संचार और सोशल मीडिया विभाग का प्रमुख बनाया गया है। कर्नाटक में अगले साल के मध्य में विधानसभा चुनाव होना है।

संभावित नामों में से फाइनल प्रत्याशी का होगा चयन

पार्टी की ओर से नियुक्त 37 पर्यवेक्षकों मैं से 23 राजस्थान के लगाए गए हैं। राजस्थान कांग्रेस के 13 मंत्रियों और 10 विधायकों को पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है। सभी लगाए गए पर्यवेक्षक 22 विधानसभा क्षेत्रों में अपने अपने प्रभार वाले विधानसभा क्षेत्रों में जाकर दावेदारों की रायशुमारी करेंगे। मजबूत दावेदारों की सूची बनाकर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी को सौंपेंगे। जिसके बाद उन संभावित नामों में से फाइनल प्रत्याशी का चयन किया जाएगा।

Tags:    

Similar News