Gujarat Election 2022 Prediction: गुजरात विधानसभा चुनाव में बन रहा ये त्रिकोणीय समीकरण, जानिए कौन किस पर है भारी?

Gujarat Election 2022 Prediction: गुजरात विधानसभा चुनाव में इस साल 3 पार्टियों में जंग रहने की आशंका जताई जा रही। ये तीन पार्टियां भाजपा, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी हैं। पूरे गुजरात की बात करें तो सौराष्ट्र और कच्छ का जो एरिया है वहां पर कांग्रेस को मजबूत आंका जा रहा है जबकि मध्य गुजरात और दक्षिण गुजरात में भाजपा को मजबूत आंका जा रहा है।

Update: 2022-11-19 11:42 GMT

Gujrat Chunav 2022 : कम वोटिंग से सकते में भाजपा नेतृत्व, जानें क्यों?

Gujarat Election 2022 Prediction: गुजरात विधानसभा चुनाव में इस साल 3 पार्टियों में जंग रहने की आशंका जताई जा रही। ये तीन पार्टियां भाजपा, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी हैं। पूरे गुजरात की बात करें तो सौराष्ट्र और कच्छ का जो एरिया है वहां पर कांग्रेस को मजबूत आंका जा रहा है जबकि मध्य गुजरात और दक्षिण गुजरात में भाजपा को मजबूत आंका जा रहा है। इसके अलावा जो ट्राईबल एरिया है वहां पर कांग्रेस और आम आदमी पार्टी दोनों को मजबूत समझा जा रहा है पिछले 4 चुनाव की बात करें तो कांग्रेस ने चारों चुनाव में अपना प्रदर्शन बेहतर किया है लेकिन इस वर्ष कांग्रेस सरकार बनाएं, ऐसी कोई स्थितियां राजकीय विश्लेषक को नहीं लगा।

हालांकि, दिख रहा भाजपा ही 2022 के चुनाव में सबसे बड़ी पार्टी के तौर पर उभरेगी ऐसा राज्य के विश्लेषण बताते हैं। हमने कई लोगों से बात की और सीटों के आंकड़े मांगे, लोगों का यह मानना है कि इस चुनाव में भाजपा को 15 से 20 सीटों का घाटा हो रहा है और कांग्रेस को भी 10 से 12 सीटों का घाटा हो रहा है, साथ ही 25 से 30 सीट आम आदमी पार्टी के खेमे में जाने की संभावनाएं जताई जा रही हैं।

कांग्रेस और भाजपा के स्टार प्रचारक आज से गुजरात में सक्रिय हुए हैं इसलिए सीटों के तोलमोल में, आने वाले दिनों में घटाव बढ़ाव की संभावनाओं से इनकार नहीं किया जा सकता। कांग्रेस की स्थिति पिछले 4 चुनाव में मजबूत हुई है और भाजपा की स्थिति पिछले चुनाव में चुनाव दर चुनाव कमजोर हुई है। भाजपा के लिए अपने बागी लोगों से निपटना मुश्किल हो रहा है।

2022 के चुनाव में आम आदमी पार्टी आज की स्थिति में 25 से 30 सीटें ला रही है ऐसा कुछ राजकीय विश्लेषक बता रहे हैं लेकिन सारे के सारे राजकीय विश्लेषकों का मानना है कि आज की स्थिति में भाजपा सबसे बड़ी पार्टी रहेगी और विपक्ष में कौन बैठेगा यह प्रश्न आज भी जटिलताएं जगा रहा है।

गुजरात चुनाव में तीनों के तीनों राजकीय लोगों ने जीत के बड़े-बड़े दावे किए हैं भाजपा की बात करें तो भाजपा 150 प्लस के नारे के साथ प्रचार कर रही है लेकिन अतीत में भाजपा 150 के करीब भी नहीं पहुंच पाई है। कांग्रेस भी अपनी सरकार बनने के दावे कर रही है और कोंग्रेस के दावे का आधार मात्र गुजरात के लोगों का भाजपा से विरोध बताया जा रहा है जिसमें कांग्रेस की अपनी कोई उपलब्धि नहीं है तो आम आदमी पार्टी को गुजरात में लाभ ही लाभ है।

क्योंकि आम आदमी पार्टी इस वर्ष चुनाव से गुजरात में अपने पैठ बढ़ाने वाली है अरविंद केजरीवाल सत्ता बनाने के दावे कर रहे हैं लेकिन अरविंद केजरीवाल के दावे और हकीकत में जमीन आसमान का अंतर दिख रहा है अरविंद केजरीवाल की सभाओं में लोग आ रहे हैं अरविंद केजरीवाल गैरेंटिया दे रहे हैं लेकिन जमीनी स्तर पर उनके कार्यकर्ता नदारद दिख रहे हैं।

अब आने वाले वक्त में सीटों का गणित किस को सत्ता पर बिठाए गा और किसको विपक्ष में बैठने का आदेश देगा है यह सुनिश्चित आने वाले समय करे गा पर एक चीज तो तय है के 2022 गुजरात विधानसभा चुनाव में इस समय किसी भी एक पक्ष को स्पष्ट बहुमति मिलती दिख नहीं रही है जबकि अभी भी पहले चरण में 10 दिन और दूसरे चरण में 14 दिन का चुनाव प्रचार बाकी है इसके बाद 8 दिसंबर को दिसंबर को ही पता चलेगा की जनता ने किसको सेवा का मौका दिया है।

Tags:    

Similar News