Gujarat Congress Manifesto release : कांग्रेस सत्ता में आई तो बदलेगी नरेंद्र मोदी स्टेडियम का नाम, ये है 10 बड़े वादों की लिस्ट

Gujarat Congress Manifesto release : गुजरात में 10 लाख युवाओं को सरकारी नौकरी देने का वादा। इनमें 50 फीसदी नौकरियां महिलाओं के लिए आरक्षित होंगी। गुजरात में पुरानी पेंशन योजना लागू करेगी।

Update: 2022-11-12 09:08 GMT

कांग्रेस सत्ता में आई तो बदलेगी नरेंद्र मोदी स्टेडियम का नाम, ये है 10 बड़े वादों की लिस्ट

Gujarat Congress Manifesto release : गुजरात विधानसभा चुनाव ( Gujrat assembly Election 2022 ) को ध्यान में रखते हुए कांग्रेस ने पार्टी की ओर से शनिवार को घोषणा पत्र ( Gujrat election congress manifesto release )  जारी कर दिया। पार्टी ने सत्ता में आने पर अहमदाबाद स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम का नाम बदलने के साथ 10 लाख रुपये तक के इलाज और दवाइयों को मुफ्त करने का भी ऐलान किया है। इसके अतिरिक्त कांग्रेस ने कहा कि अगर राज्य में कांग्रेस की सरकार बनती है तो किसानों का तीन लाख रुपये तक का कर्ज माफ करेगी।

Gujarat Congress Manifesto release : कांग्रेस के 10 बड़े वादे




1. नरेंद्र मोदी स्टेडियम का नाम बदलेगी कांग्रेस। स्टेडियम का नाम फिर से सरदार पटेल स्टेडियम रखा जाएगा।

2. हर गुजराती को 10 लाख रुपए तक तक के निःशुल्क इलाज की जिम्मेदारी यानि निःशुल्क दवाइयां उपलब्ध कराई जाएंगी।

3. किसानों का 3 लाख तक कर्ज माफ करेगी कांग्रोस सरकार।

4. बिजली उपभोक्ताओं को 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली।

5. गुजरात में 10 लाख युवाओं को सरकारी नौकरी देने का वादा। इनमें 50 फीसदी नौकरियां महिलाओं के लिए आरक्षित होंगी। गुजरात में पुरानी पेंशन योजना लागू करेगी।

6. सरकारी नौकरियों में कॉन्ट्रैक्ट सिस्टम ओर आउटसोर्सिंग व्यवस्था होगी खत्म। बेरोजगार युवाओं को मिलेगा 3000 रुपये प्रतिमाह बेरोजगारी भत्ता।मनरेगा योजना जैसी शहरी रोजगार गारंटी योजना

7. दूध उत्पादकों को 5 रुपये प्रति लीटर की सब्सिडी दी जाएगी। 500 रुपये में गैस सिलेंडर के लिए दिया जाएगा।

8. गुजरात में 3000 सरकारी अंग्रेजी माध्यम के स्कूल खुलेंगे जिसमें केजी से पीजी तक की लड़कियों को मुफ्त शिक्षा दी जाएगी।

9. 4 लाख रुपये का कोविड मुआवजा दिया जाएगा।

10. भाजपा सरकार के 27 वर्षों में जो भ्रष्टाचार हुआ है, उसकी जांच कराई जाएगी। भ्रष्टाचार विरोधी कानून लाकर दोषियों को जेल भेजने का काम करेगी कांग्रेस पार्टीं।  

Gujarat Congress Manifesto release : इस बार कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र ( Congress manifesto ) में महंगाई के मुद्दे का जिक्र करते हुए ऐलान किया है कि पार्टी अगर सरकार में आती है तो वह गृहणियों को 500 में गैस सिलेंडर उपलब्ध कराएगी। बिजली बिलों में राहत के लिए 300 यूनिट तक की खपत पर बिल में छूट मिलेगी। पार्टी सत्ता में आने के बाद सरकारी और अर्ध सरकारी 10 लाख रिक्त पड़े पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया पूरी की जाएगी। इसके साथ बेरोजगार युवाओं को 3000 रुपये बेरोजगारी भत्ता भी दिया जाएगा। महात्मा गांधी सार्वभौमिक शिक्षा नीति लाएगी, जिससे की छात्रों को सस्ती शिक्षा दी मुहैया कराई जाएगी।

कांग्रेस ने घोषणा पत्र में लोगों के स्वास्थय से जुड़ी सुविधाओं का ख्याल रखा है। पार्टी ने कहा कि सरकार बनते ही वह आम लोगों की गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं के समाधान के लिए 'सरदार पटेल यूननवसजल हेल्थ के यर पॉललसी' बनाएगी। बीमा योजना के तहत प्रत्येक नागरिक को 5 लाख रुपये का बीमा कवर प्रदान किया जाएगा। किडनी, हार्ट, लीवर और बोनमैरो ट्रांसप्लांट पूरी तरह फ्री किया जाएगा।

Tags:    

Similar News