Republic Day 2022 : परेड के रूट में कटौती, आतंकी हमले को देखते हुए 27 हजार पुलिसकर्मी तैनात, दिखेंगे कई नजारे

Republic Day 2022 : कोरोना महामारी के चलते पिछली साल की तरह इस बार भी कोई विदेशी मुख्य अतिथि नहीं होगा। इसके अलावा Beating the Retreat सेरेमनी के लिए भी स्वदेशी तौर पर निर्मित 1000 ड्रोन भी शो का हिस्सा बनेंगे।

Update: 2022-01-26 03:03 GMT

आज पूरा देश 73वां गणतंत्र दिवस मना रहा है।

Republic Day 2022 : आज पूरा देश 73वां गणतंत्र दिवस ( Republic Day ) मना रहा है। हर साल की तरह राजधानी दिल्ली के राजपथ पर राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, रक्षा मंत्री और अन्य गणमान्य व्यक्तियों की मौजूदगी में देश की ताकत और संस्कृति की एक भव्य परेड का आयोजन किया जाएगा। अब रिपलब्लिक-डे हर साल 23 जनवरी से 30 जनवरी तक मनाया जाएगा। 23 जनवरी को नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती होती है। 30 जनवरी को शहीदी दिवस। इस बार इंडियन एयरफोर्स ( IAF ) का ग्रैंड फ्लाई पास्ट शो होगा, जिसमें 75 एयरक्राफ्ट हिस्सा लेंगे। फ्रांस जैसे आतंकी हमले की धमकी को देखते हुए 27 हजार पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। दिल्ली में 30 स्थानों पर चेहरे की पहचान करने वाला सॉफ्टवेयर और 500 से अधिक सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। दिल्ली पुलिस ने कहा कि उन्होंने शहर में आतंकवाद से संबंधित किसी भी घटना को रोकने के लिए बहुस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की है,।

फ्लाईपास्ट आधा घंटा देर से शुरू होगा

कोहरे और ठंड को ध्यान में रखते हुए परेड और फ्लाईपास्ट प्रदर्शन राजपथ पर आधा घंटा देर से यानी सुबह 10 बजकर 30 बजे शुरू होगा। हर साल यह कार्यक्रम सुबह 10 बजे से शुरू होता था। कोरोना महामारी के चलते पिछली साल की तरह इस बार भी कोई विदेशी मुख्य अतिथि नहीं होगा। इसके अलावा Beating the Retreat सेरेमनी के लिए भी स्वदेशी तौर पर निर्मित 1000 ड्रोन भी शो का हिस्सा बनेंगे। रिपब्लिक डे परेड प्रोग्राम में पहली बार 480 डांसर्स भी हिस्सा ले रहे हैं। इन सभी को राष्ट्रीय स्तर पर वंदे मातरम डांस प्रतियोगिता के जरिए चुना गया है।

15 साल से कम के बच्चे नहीं देख सकेंगे परेड

कोरोना महामारी को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने भी कई गाइडलाइंस जारी की हैं। इस 15 साल से कम के बच्चे परेड नहीं देख सकेंगे। केवल वैक्सीनेटेड नागरिक ही परेड देख सकेंगे। फेस मास्क, सोशल डिस्टेंसिंग आदि का सभी को पालन करना होगा। परेड में कुल 21 झांकियां दिखाई देंगी। इनमें 12 राज्यों और 9 मंत्रालयों और अलग-अलग सरकारी विभागों की होंगी।

Republic Day 2022 : हर बार की तरह इस बार भी तिरंगा झंडा फहराया जाएगा, जिसके बाद नेशनल एंथम होगा और 21 तोपों की सलामी दी जाएगी। रिपब्लिक डे परेड की शुरुआत राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को सेल्यूट के साथ होगी। इसके बाद गैलेंट्री अवॉर्ड दिए जाएंगे। परेड में सेना की कुल 6 मार्चिंग टुकडि़यां हिस्सा लेंगी। इनमें असम रेजीमेंट, जम्मू-कश्मीर लाइट रेजीमेंट, सिख लाइट रेजीमेंट, आर्मी ऑर्डनेंस कॉर्प्स और पैराशूट रेजीमेंट शामिल हैं।

इस बार राजपथ पर दिखेंगी कई खास चीजें

1.  1965 और 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्धों में इस्तेमाल किए गए हथियारों और उपकरणों को दिखाया जाएगा।

2.   परेड गणतंत्र के जश्न और आजादी के अमृत महोत्सव का अनूठा संगम होगा।

3.   पुराने बख्तरबंद वाहन और तोपखाने समेत पिछले दशकों में भारतीय सेना के लड़े गए युद्धों का प्रतीक होंगे।

4.   पुराने उपकरणों, हथियारों और तकनीक की जगह लेने वाली नई चीजों का प्रदर्शन भी किया जाएगा।

Tags:    

Similar News