Karnataka Hijab Controvercy : प्रियका गांधी के बिकनी वाले बयान पर भाजपा विधायक के बिगड़े बोल, कहा कपड़ों की वजह से हो रहे रेप

Karnataka Hijab Controvercy : भाजपा विधायक रेणुकाचार्य ने ट्वीट कर लिखा कि बिकनी जैसे शब्द का प्रयोग करना निम्न स्तर का बयान है, कॉलेज में पढ़ते समय बच्चों को पूरे कपड़े पहनने चाहिए....

Update: 2022-02-09 13:30 GMT

(महिलाओं के कपड़ों को लेकर भाजपा विधायक ने दिया आपत्तिजनक बयान)

Karnataka Hijab Controvercy : कर्नाटक में हिजाब विवाद लगातार बढ़ रहा है। इसको लेकर अब जमकर सिसासत भी शुरू हो गई है। इसी कड़ी में अब भाजपा के एक विधायक ने विवादित बयान दिया है। भाजपा विधायक (BJP MLA) ने कहा कि महिलाओं के कपड़ों की वजह से ही रेप (Rape) की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। भाजपा विधायक ने यह टिप्पणी कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) की ओर से आए बयान के बाद सामने आयी है। 

प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) ट्वीट में कहा था कि चाहे बिकनी हो, घूंघट हो या जींस हो या हिजाब हो, ये महिला का अधिकार है कि वह तय करे कि उसे क्या पहनना है। भारतीय संविधान से हमें इसकी गारंटी मिली है। महिलाओं को प्रताड़ित करना बंद करें।

कांग्रेस महासचिव के ट्वीट पर भाजपा विधायक रेणुकाचार्य (BJP MLA Renukacharya) ने ट्वीट कर लिखा कि बिकनी जैसे शब्द का प्रयोग करना निम्न स्तर का बयान है। कॉलेज में पढ़ते समय बच्चों को पूरे कपड़े पहनने चाहिए। आज महिलाओं के कपड़ों के कारण बलात्कार बढ़ रहे हैं क्योंकि पुरुष उत्तेजित होते हैं। यह सही नहीं है, हमारे देश में महिलाओं के लिए सम्मान है। 

रेणुकाचार्य होन्नाली विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के विधायक हैं और मुख्यमंत्री के राजनीतिक सचिव भी हैं। इससे पहले कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने पांच जनवरी को एक ट्वीट में छात्राओं का समर्थन करते हुए लिखा था कि छात्रों को हिजाब को उनकी शिक्षा में आड़े आने देकर हम भारत की बेटियों का भविष्य लूट रहे हैं। मां सरस्वती सभी को ज्ञान देती है, वह भेद नहीं करती।

हिजाब विवाद मामले पर कर्नाटक हाईकोर्ट में सुनवाई भी चल रही है। इससे दिन हाईकोर्ट ने सुनवाई करते हुए कहा कि संविधान ही हमारी भगवतगीता है और फैसले भावना से नहीं कानून के मुताबिक होंगे। वहीं राज्य में इस विवाद के चलते तीन दिन तक स्कूलों-कॉलेजों को बंद कर दिया गया है।

Tags:    

Similar News