Khargone Violence : दिग्विजय सिंह का बयान अंतरराष्ट्रीय साजिश का हिस्सा, माहौल बिगाड़ने के पीछे उनकी भूमिका की हो जांच - एमपी भाजपा चीफ

Khargone Violence : बीडी शर्मा ने कहा दिग्विजय सिंह प्रदेश में धार्मिक उन्माद फैलाने की कोशिश कर रहे हैं। माहौल बिगाड़ने के लिए पहले पोस्ट करना और उसके बाद उसको हटा लेना उनकी सोची समझी साजिश का हिस्सा है।

Update: 2022-04-13 03:49 GMT

MP News : भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा के बिगड़े बोल, 'दिग्विजय सिंह को बताया जिन्ना की औलाद'

Khargone Violence : मध्य प्रदेश के खरगोन में रामनवमी ( Ram Navmi ) के अवसर पर जुलूए के दौरान भड़की हिंसा पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ( Digvijay singh ) के ट्विट ( Tweet ) पर विवाद का विषय बन गया है। एमपी भाजपा के अध्यक्ष बीडी शर्मा ( MP BJP president BD Sharma ) ने कहा है कि दिग्विजय सिंह देश का माहौल बिगाड़ना चाहते हैं। उनका ट्विट अंतरराष्ट्रीय साजिश ( international conspiracy ) का हिस्सा है।

बीडी शर्मा ने कहा दिग्विजय सिंह प्रदेश में धार्मिक उन्माद ( religious frenzy ) फैलाने की कोशिश कर रहे हैं। पहले पोस्ट करना और उसके बाद उसको हटा लेना सोची समझी साजिश का हिस्सा है। देश का माहौल खराब करने का काम दिग्विजय सिंह ( Digvijay singh ) कर रहे हैं देश की सुरक्षा के लिए दिग्विजय सिंह के अंतर्राष्ट्रीय संबंधों की जांच होनी चाहिए। उन्होंने दिग्विजय सिंह पर आपराधिक षड्यंत्र करने का आरोप लगाया। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा दिग्विजय सिंह के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी। कार्यकर्ता सड़कों पर उतर कर उनका विरोध करेंगे।

दिग्विजय से कांग्रेस का किनारा

मध्य प्रदेश भाजपा द्वारा दिग्विजय सिंह ( Digvijay ) के विवादित पोस्ट को मुद्दा बनाने के बाद कांग्रेस ( Congress ) ने अपने ही नेता के बयान से किनारा कर लिया है। एमपी प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर महामंत्री राजेश सिंह ने कहा कि उन्होंने दिग्विजय सिंह का पोस्ट देखा नहीं है। इसलिए वह उनके ट्विट पर प्रतिक्रिया नहीं देंगे। राजेश सिंह ने कहा कि खरगोन वाले मामले को लेकर प्रदेश सरकार का पूरी तरह से विफल साबित हुई हे। सरकार को इस मामले में सख्त एक्शन लेना चाहिए।

कार्रवाई की लटकी तलवार

फिलहाल, अपने विवादित बयान और सोशल मीडिया पर पोस्ट को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहने वाले कांग्रेस के दिग्गज नेता व पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह अब नए विवादों में फंसते हुए नजर आ रहे हैं। भाजपा ने उनके खिलाफ चौतरफा हमला बोल दिया है। भाजपा के रुख से साफ है कि विवादित पोस्ट हटाने के बाद भी दिग्विजय सिंह के खिलाफ कार्रवाई हो सकती है।

भोपाल में दिग्विजय के खिलाफ केस दर्ज

Khargone Violence : इस बीच मध्य प्रदेश के खरगोन में रामनवमी पर हुई हिंसा से जुड़े दिग्विजय सिंह के ट्विट के खिलाफ एमपी पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। शिकायतकर्ता भोपाल निवासी प्रकाश मांडे ने कांग्रेस राज्यसभा सदस्य पर मनगढ़ंत तस्वीर शेयर कर खरगोन हिंसा से जोड़ने का आरोप लगाया। शिकायत में आरोप है कि ट्वीट से सांप्रदायिक तनाव फैल सकता है और मध्य प्रदेश में धार्मिक सद्भाव प्रभावित हो सकता है। शिकायत मिलने के बाद भोपाल के पुलिस आयुक्त मकरंद देउस्कर के मुताबिक टिृवट की शिकायत के आधार पर अपराध शाखा पुलिस थाने में मामला दर्ज कर लिया है। भारतीय दंड संहिता की धारा 153-ए (धर्म, जाति, जन्म स्थान के आधार पर विभिन्न समूहों के बीच दुश्मनी को बढ़ावा देना), 295 ए (धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के इरादे से जानबूझकर और दुर्भावनापूर्ण कार्य), 465 (जालसाजी), 505(2) (सार्वजनिक शरारत) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

ये है दिग्विजय सिंह का विवादित ट्विट




 मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के नेता दिग्विजय सिंह ने रविवार को खरगोन में रामनवमी की शोभायात्रा के दौरान हुई हिंसा पर ट्वीट किया था। उन्होंने बिहार के एक फोटो को अपने ट्वीट में टैग करते हुए इसे खरगोन का बता दिया था। इस फोटो में कुछ युवक मस्जिद में भगवा झंडा लगा रहे हैं।

Tags:    

Similar News