Yogi से Akhilesh Yadav बोले - ये जो हाथ ऊपर उठाकर मुस्कुरा रहे हैं… वो लैपटॉप की वजह से अपने पैरों पर खड़े हैं

UP Election 2022 : उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव फरवरी में होना है। इस बार अखिलेश यादव ने कांग्रेस या बसपा को छोड़ छोटे दलों से गठबंधन का फैसला लिया, जिसका असर दिखने लगा है।

Update: 2021-12-04 06:27 GMT

अखिलेश यादव ने अमित शाह पर साधा निशाना

UP Election 2022 : उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीति चरम पर है। सियासी पिच पर समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव सीएम योगी और पीएम मोदी को आंख में आंख डालकर जवाब दे रहे हैं। इस बार अखिलेश के आव-भाव से साफ है कि वो किसी के दबाव में नहीं आएंगे। इस बात का इजहार उन्होंने अपने ताजा टिवट से कर दिया है। सियासी समझ रखने वाले इस बात को भांप भी गए हैं।


सीएम और पीएम को दिखाया विकास का 'आईना'

दरअसल, अपने ताजा टिवट में उन्होंने सीएम योगी और पीएम मोदी को विकास का आईना दिखाने की कोशिश की है।

सोशल मीडिया पर पसंद भी किया जा रहा है। उन्होंने कुछ देर पहले किए अपने टिवट में कहा है कि 7 ये जो आज हाथ ऊपर उठाकर मुस्कुरा रहे हैं… दरअसल वो सपा के समय दिए गए लैपटॉप की वजह से आज अपने पैरों पर खड़े हैं। अपने टिवट के जरिए उन्होंने बताने की कोशिश की है कि केवल शोर मचाने से काम नहीं हो जाता, काम को विकास तब माना जाता है, जब उसका असर लोगों पर दिखे। इस मामले में योगी सरकार हवा हवाई बात न करें। हमारा तो काम आज भी बोल रहा है। योगी जी, अब जवाब देने की बारी आपकी है। प्रदेश की जनता को बताओ, पांच साल में आपने क्या किया।

लखीमपुर खीरी हत्याकांड का मांगा हिसाब


एक अन्य टिवट में अखिलेश यादव ने लिखा है लखीमपुर किसान स्मृति दिवस' मनाकर यूपीवालों ने बता दिया है कि वो न तो किसानों पर पीछे से किए गए वार को भूलेंगे, न किसानों की शहादत को और न ही भाजपा के ज़ुल्म और अत्याचार को।

UP Election 2022 : अखिलेश के इस टिवट को रि-टिवट करते सुमित कुमार नाम के एक यूजर ने लिखा है ...


घूँघटों में छुपी वो एक विद्वान है

पढ़ी-लिखी या हो गुणों से युक्त

उनमें बसती भारत की शान है

हाथों में हो लैपटॉप या हो बेलन

रचती वो एक नया इतिहास हैं।

~ शाश्वत


बता दें कि उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव फरवरी 2022 में होना है। इस बार अखिलेश यादव ने कांग्रेस या बसपा को छोड़ छोटे दलों से गठबंधन का फैसला लिया, जिसका असर दिखने लगा है।

Tags:    

Similar News