कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुई खुशबू सुंदर, संबित पात्रा बोले किसी परिचय की मोहताज नहीं

खुशबू सुंदर का कहना है कि उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों से प्रभावित होकर भाजपा से जुड़ने का फैसला किया.....

Update: 2020-10-12 13:15 GMT

नई दिल्ली। तमिल, तेलुगू और मलयालम की 200 फिल्मों में काम करने वाली दक्षिण भारत की मशहूर अभिनेत्री खुशबू सुंदर ने सोमवार को भाजपा का दामन थाम लिया। राष्ट्रीय महासचिव सी.टी, रवि और तमिलनाडु के प्रदेश अध्यक्ष मुरुगुन की मौजूदगी में उन्होंने भाजपा मुख्यालय में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। खुशबू सुंदर ने सोमवार को ही कांग्रेस के प्रवक्ता पद से इस्तीफा दिया था।

राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि खुशबू सुंदर किसी परिचय की मोहताज नहीं हैं। उन्होंने डीएमके से अपने राजनीतिक करियर की शुरूआत की और कांग्रेस में भी रहीं। अब वह भाजपा में शामिल हो रहीं हैं।

Full View

बता दें कि खुशबू सुंदर 2010 में द्रमुक पार्टी से जुड़ीं थीं। बाद में 2014 में उन्होंने कांग्रेस का दामन थाम लिया था। खुशबू सुंदर का कहना है कि उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों से प्रभावित होकर भाजपा से जुड़ने का फैसला किया।

Tags:    

Similar News