Maharashtra News : संजय राउत का BJP के खिलाफ बड़ा धमाका, कहा - मुंबई को महाराष्ट्र से अलग करने की रची जा रही है 'साजिश'

Maharashtra News : भाजपा के पूर्व सांसद किरीट सोमैया और भाजपा के अन्य नेता, बिल्डर्स और व्यापारियों का एक समूह इस साजिश में शामिल हैं।;

Update: 2022-04-08 10:54 GMT
Patra Chawl Case : संजय राउत के घर पर ED की रेड, शिवसेना सांसद से जारी है पूछताछ

Patra Chawl Case : संजय राउत के घर पर ED की रेड, शिवसेना सांसद से जारी है पूछताछ

  • whatsapp icon

Maharashtra News : पिछले कुछ महीनों से महाराष्ट्र में शिवसेना ( Shiv Sena ) और भाजपा ( BJP ) के बीच सियासी घमासान जारी है। इस बीच शिव सेना प्रवक्ता और सांसद संजय राउत ( Sanjay Raut ) ने भाजपा नेताओं पर गंभीर आरोप लगाकर सभी को चौंका दिया है। उन्होंने कहा कि भाजपा की ओर से मुंबई ( Mumbai ) को महाराष्ट्र ( Maharashtra ) से अलग करने की साजिश ( Conspiracy ) रची जा रही है। साजिश में शामिल लोग मुंबई को केंद्रशासित प्रदेश ( Union Territory ) बनाना चाहते हैं, जो हम होने नहीं देंगे।

केंद्रीय गृह मंत्रालय में प्रजेंटशन पेश

शुक्रवार को मुंबई में पत्रकारों से बातचीत में संजय राउत ( Sanjay Raut ) ने ये आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा के पूर्व सांसद किरीट सोमैया ( Kirit Somaiya ) और पार्टी के अन्य नेताओं, बिल्डरों और व्यापारियों का एक समूह इस साजिश का हिस्सा हैं। उन्होंने मुंबई को केंद्र शासित राज्य बनाने के प्रयासों के अपने पास सबूत होने का भी दावा किया है। संजय राउत ने कहा कि इस आशय का एक प्रजेंटेशन भी केंद्रीय गृह मंत्रालय ( MHA ) में प्रस्तुत किया जा चुका है।

महाराष्ट्र के खिलाफ 2 माह से जारी है साजिश

शिवसेना प्रवक्ता राउत ( Sanjay Raut ) ने कहा कि मुंबई को केंद्र शासित ( Union Territory ) प्रदेश बनाने के बारे में एक प्रस्तुति केंद्रीय गृह मंत्रालय को दी गई है। इस बाबत बैठकें भी हुई हैं। इस मकसद से जरूरी धन भी एकत्र किया जा रहा है। यह सब पिछले दो महीनों से चल रहा है। साजिश ( Conspiracy ) रचने का काम पिछले दो महीने से जारी है।

सीएम को है इसकी जानकारी

उन्होंने दावा किया है कि मैं जो यह कह रहा हूं उसे साबित करने के लिए मेरे पास जरूरी प्रमाण भी हैं। सीएम उद्धव ठाकरे भी इस घटनाक्रम से वाकिफ हैं।

किरीट सोमैया कोर्ट से कर सकते हैं इस बात की मांग

संजय राउत ( Sanjay Raut ) ने किरीट सोमैया ( Kirit Somaiya ) पर तंज कसते हुए कहा कि अगले कुछ महीनों में किरीट सोमैया के नेतृत्व वाला समूह यह कहते हुए कोर्ट जा सकता है कि महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में मराठी लोगों का प्रतिशत बहुत कम हो गया है, इसलिए महानगर को केंद्र शासित प्रदेश बनाया जाए। सोमैया इससे पहले भी मराठी को स्कूलों में अनिवार्य भाषा बनाने के राज्य सरकार के निर्णय को चुनौती दे चुके हैं।

Maharashtra News : बता दें कि शिवसेना सांसद ने भाजपा के पूर्व सांसद किरीट सोमैया पर आईएनएस विक्रांत को बचाने के लिए चंदा जुटाने व उसमें धांधली के आरोप भी लगाए हैं। इस मामले में एक पूर्व सैन्यकर्मी ने मुंबई के ट्रॉम्बे थाने में सोमैया के खिलाफ धोखाधड़ी का केस भी दर्ज कराया है।

Tags:    

Similar News