Maharashtra : संजय राउत ने BJP पर साधा निशाना, शरद पवार के आवास पर हंगामे को बताया 'साजिश', किया ये दावा

Maharashtra News : संजय राउत ने BJP का नाम लिए बगैर कहा कि यह एक साजिश है। जल्द ही इसका खुलासा हो जाएगा।

Update: 2022-04-09 06:57 GMT

Patra Chawl Case : संजय राउत के घर पर ED की रेड, शिवसेना सांसद से जारी है पूछताछ

Maharashtra :  राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रमुख और पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद पवार ( Sharad Pawar ) के आवास पर स्टेट ट्रांसपोर्ट वर्कर्स ( ST Workers ) के हंगामे और जूते-चप्पल बरसाने की घटना पर शिवसेना ( Shiv Sena ) की ओर से पहली प्रतिक्रिया जारी कर दी गई है। शिवसेना ने बिना नाम लिए भाजपा ( BJP ) पर निशाना साधा है। शिवसेना के प्रवक्ता और राज्यसभा सांसद संजय राउत ( Sanjay Raut ) ने कहा कि यह एक साजिश ( Conspiracy News )  है। जल्द ही इसका खुलासा हो जाएगा।

हंगामे को बताया माहौल बिगाड़ने की कोशिश

शिवसेना प्रवक्ता संजय राउत ( Sanjay Raut ) ने कहा कि शरद पवार ( Sharad Pawar )  के आवास पर हंगामा करने वालों के पीछे किसका हाथ है, इसका खुलासा भी जल्द हो जाएगा। एनसीपी प्रमुख शरद पवार साहब का एसटी कार्यकर्ताओं ( ST Workers Protest ) की हड़ताल से कोई संबंध नहीं था। इसके बावजूद हड़तालियों ने उनके आवास पर हंगामा काटा है। सच्चाई यह है कि कोई महाराष्ट्र में राजनीतिक और सामाजिक माहौल को बिगाड़ने की कोशिश कर रहा है।

हिंसा और दंगा फैलाने की धारा में केस दर्ज

फिलहाल, शरद पवार (Sharad Pawar) के मुंबई स्थित घर सिल्वर ओक के बाहर प्रदर्शन करने वाले महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम के 107 कर्मचारियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। प्रदर्शनकारियों पर मुंबई के गांवदेवी पुलिस स्टेशन में हिंसा की साजिश रचने और दंगे जैस हालात तैयार करने से जुड़ी धाराएं लगाई गई हैं।

प्रदर्शनकारी पीछे हटने को तैयार नहीं

दूसरी ओर एनसीपी प्रमुख पर हमले के खिलाफ राकांपा (NCP) के नेता व कार्यकर्ता राज्यभर में इस घटना के खिलाफ मूक मार्च निकालने की योजना पर काम कर रहे हैं। मुंबई के सीएसएमटी स्टेशन पर बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारी एक बार फिर पहुंचे हैं। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि जब तक उनकी मांगों को नहीं माना जाता तब तक वो प्रदर्शन जारी रखेंगे। उनके प्रदर्शन के ऐलान को देखते हुए मुंबई में सार्वजनिक स्थानों पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। 

बता दें कि महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम के कर्मचारियों ने 8 अप्रैल को मुंबई में एनसीपी प्रमुख शरद पवार के आवास के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने महाराष्ट्र सरकार पर वादे पूरे नहीं करने का आरोप लगाया। अपनी मांगों को लेकर कर्मचारी लंबे समय से हड़ताल पर हैं। विभिन्न मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोले हुए हैं। सुप्रिया सुले ने प्रदर्शनकारियों को हाथ जोड़कर समझाने की कोशिश की। उसके बाद प्रदर्शनकारी शांत हुए।

हंगामे के पीछे अदृश्य शक्ति का हाथ

एसटी वर्कर्स के हंगामे को लेकर महाराष्ट्र के गृहमंत्री दिलीप वलसे पाटिल ने कहा कि इस आंदोलन में अदृश्य शक्तियों का हाथ है। ये अदृश्य शक्तियां महाराष्ट्र को अस्थिर करने का प्रयास कर रही हैं। पाटिल ने कहा कि मुंबई पुलिस आयुक्त को मामले की जांच का आदेश दिया गया है। जो भी इसका सूत्रधार होगा उसे दंडित किया जाएगा। 

Tags:    

Similar News