Mamta Banerjee का दावा - 2024 में लोकसभा चुनाव में फिर से खेला होबे, देशभर में भाजपा का होगा पत्ता साफ

तीसरी बार पश्चिम बंगाल की सत्ता पर काबिज होने के बाद अब टीएमसी सुप्रीमो पूरे भारत में भाजपा के खिलाफ विपक्षी दलों को एकजुट करने में लगी हैं। उन्होंने कांग्रेस को लेकर अपना रुख अभी साफ नहीं किया है।

Update: 2021-12-16 11:30 GMT

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी।

कोलकाता। भाजपा नेतृत्व वाली मोदी सरकार ( Modi Government ) के खिलाफ और कांग्रेस से अलग देशभर में विपक्ष का नया मोर्चा तैयार करने की रणनीति में जुटीं पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ( West Bengal CM Mamta Banerjee) ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव 2024 ( Lok Sabha 2024 ) में फिर से खेला होबे का जुमला चलेगा। अब मेरा सियासी लक्ष्य 2024 के चुनावों में भाजपा को देश भर में पटखनी देने की है।

सीएम ने कहा कि बंगाल विधानसभा चुनावों के दौरान हमने राज्य में भाजपा की ओर स चलाए गए चुनावी अभियान को देखा है। हर कोई उनके अभियान से डर रहा था, लेकिन बंगाल के लोगों ने उन्हें हरा दिया। पश्चिम बंगाल में सांप्रदायिक सद्भाव के लिए जगह नहीं है।

भाजपा ( BJP ) को देशभर में हराने का दावा पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और टीएमसी सुप्रीमो ममता बनर्जी ( Mamta Banerjee ) ने 19 दिसंबर को होने वाले कोलकाता नगर निगम चुनाव ( KMC ) के लिए चुनाव प्रचार फूलबगान में रैली में की। गोवा दौरे से लौटने के बाद यह उनका पहला सार्वजनिक कार्यक्रम था। उन्होंने कहा कि टीएमसी का ध्यान गोवा के अलावा त्रिपुरा में भी है। गोवा में 2022 तो त्रिपुरा में 2023 में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। दरअसल, तीसरी बार पश्चिम बंगाल की सत्ता पर काबिज होने के बाद अब टीएमसी सुप्रीमो पूरे भारत में भाजपा के खिलाफ विपक्षी दलों को एकजुट करने में लगी हैं। हालांकि, उन्होंने कांग्रेस को लेकर अपना रुख अभी साफ नहीं किया है।

आज का बंगाल कल का भारत होगा

टीएमसी सुप्रीमो ने 2024 के लोकसभा चुनाव में बंगाल जैसी प्रचंड जीत का दावा करते हुए कहा कि बंगाल आज जो सोचता है वो कल भारत की सोच होगी। हम 2024 के लोकसभा चुनावों में भाजपा को हरा देंगे। यह उसी तरह का होगा जैसा उसने पिछले बंगाल विधानसभा चुनावों में हो चुका है।

पीएम बनने का सपना न देखें ममता बनर्जी

अगले लोकसभा चुनाव में भाजपा की हार के बनर्जी के दावे पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने कहा कि दिन के उजाले में टीएमसी सुप्रीमो को प्रधानमंत्री बनने के बारे में सपने देखना बंद कर देना चाहिए। ममता बनर्जी के दावे का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि 2014 और 2019 में भी इसी तरह की बातें कही गई थीं। हम सभी ने परिणाम देखे हैं। सीएम ने अपने तीसरे कार्यकाल में अपनी सरकार के विजन पर बोलते हुए कहा कि मैं राज्य में उद्योग लाने की दिशा में काम कर रही हूं ताकि नौकरियां पैदा हो सकें। यही मेरा लक्ष्य है और मैं इसे हासिल करूंगी।

बता दें कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ( Mamta Banerjee ) 2024 के आम चुनाव के लिए विपक्षी दलों को एकजुट करने में जुटी हैं। पश्चिम बंगाल में इसी साल प्रचंड बहुमत के साथ सत्ता पर काबिज होने के बाद ममता बनर्जी खुद कई राज्यों का दौरा कर चुकी हैं। कांग्रेस से अलग विपक्षी मार्चो तैयार करने का संकेत दिया है।

Tags:    

Similar News