Manipur Election 2022 : अंतिम चरण का मतदान शुरू, पूर्व सीएम इबोबी सिंह सहित 92 उम्मीदवारों का भविष्य दांव पर

मणिपुर चुनाव 2022 : मणिपुर में विधानसभा चुनाव के दूसरे का मतदान शनिवार सुबह शुरू हो गया।

Update: 2022-03-05 03:04 GMT

मणिपुर चुनाव 2022 : अंतिम चरण का मतदान शुरू। 

Manipur Election 2022 : मणिपुर में अंतिम चरण का मतदान शुरू हो गया है। छह जिलों की 22 विधानसभा सीटों पर मतदाता 92 उम्मीदवारों का भविष्य तय करने के लिए बढ़ चढ़कर वोटिंग में हिस्सा ले रहे हैं। आज सभी उम्मीदवारों का भाग्य ईवीएम में बंद हो जाएगा। मुख्य निर्वाचन अधिकारी राजेश अग्रवाल ने कहा कि कोविड-19 के सुरक्षा प्रोटोकॉलों का पालन करते हुए 1,247 मतदान केंद्रों पर सुरक्षा का सख्त पहरा है।

दूसरे चरण में मैदान में उतरे कुछ प्रमुख उम्मीदवारों में तीन बार मणिपुर के मुख्यमंत्री रह चुके ओ इबोबी सिंह ( Ibobi Singh ) और पूर्व उप मुख्यमंत्री गैखंगम गंगमेई शामिल हैं। दोनों नेताओं कों कांग्रेस ( Congress )  ने उम्मीदवार बनाया है। बताया गया है कि मतदान शाम चार बजे तक चलेगा।

मणिपुर विधानसभा ( Manipur Election 2022 ) के दूसरे चरण में मैदान में उतरे प्रमुख उम्मीदवारों में तीन बार मणिपुर के मुख्यमंत्री रह चुके ओकराम इबोबी सिंह और पूर्व उप मुख्यमंत्री गैखंगम गंगमेई शामिल हैं। दोनों नेताओं कों कांग्रेस ने उम्मीदवार बनाया है। बताया गया है कि मतदान शाम चार बजे तक चलेगा।

इबोबी सिंह ने कांग्रेस की जीत का किया दावा

मणिपुर में विधानसभा चुनाव के दूसरे और अंतिम चरण में लोग मतदान करने के लिए हिरोक मतदान केंद्र पर काफी संख्य में लोग मतदान करने के लिए लाइन में लगे दिखे। मणिपुर के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता ओकराम इबोबी सिंह ने शनिवार को मतदान के बाद कहा कि मुझे पूर्ण विश्वास है कि हम इस बार थौबल में 10 में 9 सीट जीत रहे हैं और हम मणिपुर में पूर्ण बहुमत से जीतने वाले हैं।

Manipur Election 2022 : अंतिम चरण के मतदान में 12 लाख 70 हजार से अधिक मतदाता ( Voters )  वोटिंग करेंगे। इनमें 4,28,968 महिलाओं सहित 8,47,400 पुरुष मतदाता, 1,247 मतदान केंद्रों पर दो महिलाओं सहित 92 उम्मीदवारों के चुनावी भाग्य का फैसला करेंगे। 

Tags:    

Similar News