Mayawati : मायावती हुई हमलावर, कहा भाजपा और कांग्रेस महिला सशक्तिकरण का करती है दिखावा

Mayawati : बहुजन समाजवादी पार्टी की प्रमुख मायावती ने महिला सशक्तिकरण को लेकर भाजपा और कांग्रेस पर हमला बोला है। मायावती ने ट्वीट के जरिए सत्ता रूढ़ भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस पर निशाना साधा है...

Update: 2021-12-23 04:31 GMT

UP Politic : अखिलेश से नाराज आजम खान पर मायावती भी मेहरबान, मायावती के ट्वीट से सियासी अटकलों का बाजार गरम 

Mayawati : बहुजन समाजवादी पार्टी की प्रमुख मायावती ने महिला सशक्तिकरण को लेकर भाजपा और कांग्रेस पर हमला बोला है। मायावती ने ट्वीट के जरिए सत्ता रूढ़ भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा है कि महिला सशक्तिकरण के प्रयास केवस बसपा सरकार के दौरान हुई है। कांग्रेस और भाजपा की सरकार में तो केवल महिला सशक्तिकरण को लेकर दिखावा किया गया है।

बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने कहा कि महिलाओं के सशक्तिकरण के प्रति कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) गंभीर नहीं हैं। दोनों ही पार्टियों का रवैया ज्यादातर दिखावटी ही होता है, जबकि बसपा की सरकार में महिलाओं की सामाजिक, आर्थिक और शैक्षणिक आत्मनिर्भरता के लिए काफी प्रयास किए, जिन्हें अब विरोधी पार्टियां भुना रहीं हैं।

ट्वीट कर बोला हमला

बसपा सुप्रीमो मायावती ने बुधवार 22 दिसंबर को ट्वीट कर कहा कि 'देश में लगभग आधी आबादी महिलाओं की है, लेकिन अभी भी वे काफी अधिकारों से वंचित हैं। महिलाओं को कानूनी अधिकार देकर सशक्त बनाने के लिए परमपूज्य बाबा साहेब डा. भीमराव अम्बेडकर का काफी योगदान रहा है और बहुजन समाज पार्टी उन्हीं के नक्शेकदम पर चलने वाली पार्टी है।' 

महिलाओं के सशक्तिकरण के प्रति एक जैसी धारणा

बसपा सुप्रीमो ने अपने अगले ट्वीट में कहा कि 'हाँलाकि कांग्रेस व भाजपा आदि की महिलाओं के सशक्तिकरण के प्रति लगभग एक जैसी ही धारणा है व इनका रवैया ज्यादातर दिखावटी ही होता है जबकि बीएसपी सरकार में महिलाओं की सामाजिक, आर्थिक व शैक्षणिक आत्मनिर्भरता हेतु काफी प्रयास किए, जिन्हीं को अब विरोधी पार्टियाँ भुना रहीं हैं।'

बसपा अध्यक्ष मायावती ने कहा है कि महिलाओं को सशक्त व आत्मनिर्भर बनाने में कांग्रेस की तरह भाजपा भी गंभीर नहीं है। लोकसभा व विधानसभा में उनके लिए 33 प्रतिशत आरक्षण का मामला वर्षों से लम्बित पड़ा होना इसका जीता-जागता प्रमाण है। उन्होंने कहा कि बसपा मांग करती है कि यह आरक्षण व्यवस्था जरूर लागू होनी चाहिए।

Tags:    

Similar News