Mayawati News : आजम खान के समर्थन में आईं मायावती, बोलीं - मुस्लिमों को टारगेट कर रही है BJP
Mayawati News : आजम खान (Azam Khan) की अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) से नाराजगी और उनकी जमानत को लेकर पिछले कुछ दिनों से हाई कोर्ट (Allahbad High Court) से सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) तक चल रही कानूनी लड़ाई के बीच बसपा सुप्रीमो मायावती (Mayawati News) उनके समर्थन में आ गई हैं..
Mayawati News : यूपी में मदरसों पर भाजपा सरकार की कड़ी नजर, मायावती ने साधा केंद्र सरकार पर निशाना
Mayawati News : आजम खान (Azam Khan) की अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) से नाराजगी और उनकी जमानत को लेकर पिछले कुछ दिनों से हाई कोर्ट (Allahbad High Court) से सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) तक चल रही कानूनी लड़ाई के बीच बसपा सुप्रीमो मायावती (Mayawati News) उनके समर्थन में आ गई हैं। बात दें कि बसपा सुप्रीमो मायावती (Mayawati News) ने आज गुरुवार (12 मई) को एक के बाद एक ट्वीट कर बीजेपी पर जमकर हमला बोला है। मायावती (Mayawati News) ने आरोप लगाया है कि बीजेपी (BJP) यूपी (Uttar Pradesh) और अपने शासित राज्यों में गरीबों, दलितों, आदिवासियों और मुस्लिमों को टारगेट कर रही है। जुल्म, ज्यादती और भय का शिकार बनाकर उन्हें परेशान किया जा रहा है। बात दें कि मायावती (Mayawati News) ने बीजेपी के साथ - साथ कांग्रेस को भी अपने निशान पर लिया। मायावती ने कहा कि यही काम कांग्रेस भी करती है।
बीजेपी-कांग्रेस पर ट्वीट कर बोला हमला
मायावती (Mayawati News) ने बीजेपी और कांग्रेस पर हमला बोलते हुए ट्वीट किया। मायावती (Mayawati News) ने लिखा कि 'यूपी व अन्य बीजेपी शासित राज्यों में भी, कांग्रेस की ही तरह, जिस प्रकार से टारगेट करके गरीबों, दलितों, अदिवासियों एवं मुस्लिमों को जुल्म-ज्यादती व भय आदि का शिकार बनाकर उन्हें परेशान किया जा रहा है यह अति-दुःखद, जबकि दूसरों के मामलों में इनकी कृपादृष्टि जारी है।'
आजम खान का उठाया मुद्दा
बता दें कि मायावती (Mayawati News) ने अपने अगले ट्वीट में लिखा कि 'इसी क्रम में यूपी सरकार द्वारा अपने विरोधियों पर लगातार द्वेषपूर्ण व आतंकित कार्यवाही तथा वरिष्ठ विधायक मोहम्म्द आजम खान (Azam Khan) को करीब सवा दो वर्षों से जेल में बन्द रखने का मामला काफी चर्चाओं में है, जो लोगों की नजर में न्याय का गला घोंटना नहीं तो और क्या है।'
अतिक्रमण के नाम पर छीन रहे रोजी-रोटी
साथ ही मायावती (Mayawati News) ने अपने सिलसिलेवार ट्वीट में कहा कि 'साथ ही, देश के कई राज्यों में जिस प्रकार से दुर्भावना व द्वेषपूर्ण रवैया अपनाकर प्रवासियों व मेहनतकश समाज के लोगों को अतिक्रमण के नाम पर भय व आतंक का शिकार बनाकर, उनकी रोजी-रोटी छीनी जा रही है, वह अनेकों सवाल खड़े करता है जो अति-चिन्तनीय भी है।'