MCD Chunav 2022 : AAP प्रत्याशी पर एफआईआर, डांस करते हुए हवा में लहराई थी पिस्टल

MCD Chunav 2022 : दिल्ली पुलिस स्वरूप नगर थाना पुलिस ने आम आदमी प्रत्याशी जोगिंद्र सिंह उर्फ बंटी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया।

Update: 2022-11-30 08:01 GMT

MCD Chunav 2022 : AAP प्रत्याशी पर एफआईआर, डांस करते हुए हवा में लहराई थी पिस्टल

MCD Chunav 2022 : सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल होने के बाद दिल्ली के स्वरूप नगर थाना पुलिस ( Delhi Police) ने आम आदमी पार्टी ( AAP ) प्रत्याशी जोगिंद्र सिंह ( Joginder Singh ) उर्फ बंटी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज ( FIR ) किया है। जोगिंद्र सिंह उर्फ बंटी वार्ड नंबर 19 यानि स्वरूप नगर से आम आदमी पार्टी की टिकट पर एमसीडी चुनाव ( MCD Chunav ) लड़ रहा है।


स्वरूप थाने के एक अधिकारी ने बुधवार को ये जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि एक वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने ये कार्रवाई की है। वीडियो में सिंह ( Joginder Singh ) उर्फ बंटी एक कमरे में चार अन्य लोगों के साथ डांस करते हुए रिवाल्वर लहरा हुए देखा गया है। पुलिस अब जांच करेगी ये वीडियो कब बनाया गया है। स्वरूप नगर थाने के पुलिसकर्मी के व्हाट्सऐप पर एक वीडियो आया था। वीडियो में कुछ लोग गानों पर डांस करते हुए दिखाई दे रहे थे। पीले रंग की टीशर्ट पहने आरोपित जोगेंद्र सिंह उर्फ बंटी भी डांस करता नजर आ रहा था।

प्रारंभिक जांच में जब पुलिसकर्मी ने वीडियो को सही पाया कि जोगेंद्र सिंह आम आदमी पार्टी ( AAP Candidate Joginder Singh ) का स्वरूप नगर वार्ड से प्रत्याशी है। उसके बाद पुलिसकर्मी ने तुरंत अपने उच्च अधिकारियों को इस बारे में जानकारी दी और उनको यह वीडियो भी भेजा। इसके बाद पुलिस ने प्राथमिकी कर जांच शुरू कर दी है। इस मामले में अभी गिरफ्तारी नहीं हुई है।

MCD Chunav 2022 : बता दें कि दिल्ली नगर निगम चुनाव के लिए 4 दिसंबर को मतदान होगा। वोटों की गिनती सात दिसंबर को होगी। दिल्ली नगर निगम ( MCD Election 2022 ) में 250 वार्ड हैं। इस चुनाव में मुकाबला आप, भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के बीच है ।

Tags:    

Similar News