Meerut News : भाजपा सांसद महेश शर्मा के कैलाश हॉस्पिटल में हुआ है बहुत बड़ा घोटाला, योगी जी कराएं जांच - श्रीकांत त्यागी की पत्नी अनु त्यागी की मांग

Meerut News : श्रीकांत त्यागी की पत्नी अनु त्यागी ने भाजपा सांसद महेश शर्मा पर आरोप लगाते हुए कहा कि उनके कैलाश अस्पताल बहुत बड़ा घोटाला हुआ है, उनके अस्पताल में किए जा रहे अवैध निर्माण की जांच की जानी चाहिए...

Update: 2022-08-27 06:52 GMT

Meerut News : भाजपा सांसद महेश शर्मा के कैलाश हॉस्पिटल में हुआ है बहुत बड़ा घाोटाला, योगी जी कराएं जांच - श्रीकांत त्यागी की पत्नी अनु त्यागी की मांग

Meerut News : उत्तर प्रदेश के मेरठ में जहां एक तरफ यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कमिश्नर कार्यालय में समीक्षा बैठक कर रहे थे। वहीं दूसरी ओर त्यागी समाज कमिश्नर दफ्तर के ठीक सामने चौधरी चरण सिंह पार्क में गालीबाज नेता श्रीकांत त्यागी की रिहाई की मांग को लेकर धरना दे रहा था। इस दौरान श्रीकांत त्यागी की पत्नी अनु त्यागी ने आरोप लगाया कि गौतमबुद्ध नगर के सांसद के कहने पर उनका घर तोड़ा गया है, जिससे उन्हें जान का खतरा है।

महेश शर्मा के पास है अवैध संपत्तियां

साथ ही श्रीकांत त्यागी की पत्नी अनु त्यागी ने कहा कि उनके पति और सोसायटी में महिला के साथ हुई बात-चीत का जो वीडियो था, उसके साथ काट छांट की गई है। इस मामले की सीबीआई जांच होनी चाहिए। साथ ही अनु त्यागी ने भाजपा सासंद महेश शर्मा पर आरोप लगाया कि अवैध तरीके से उनके पास संपत्ति है, जिसके दम पर उन्होंने कई इमारतें खड़ी की हैं। सभी की सीबीआई जांच कराई जाए।

महेश शर्मा के कैलाश अस्पताल में हुआ घोटाला

श्रीकांत त्यागी की पत्नी अनु त्यागी ने भाजपा सांसद महेश शर्मा पर आरोप लगाते हुए कहा कि उनके कैलाश अस्पताल बहुत बड़ा घोटाला हुआ है। उनके अस्पताल में किए जा रहे अवैध निर्माण की जांच की जानी चाहिए। साथ ही उन्होंने कहा कि नेताओं की संपति की जांच की जानी चाहिए। वहीं रालोद के राष्ट्रीय महासचिव त्रिलोक त्यागी ने कहा कि अब त्यागी समाज को एकजुट होना होगा। उन्होंने कहा कि सांसद राजेंद्र अग्रवाल और महेश शर्मा को जवाब देने का समय आ गया है। श्रीकांत त्यागी का गाली देना गलत था लेकिन जो कार्रवाई की गई उसका हम विरोध करते हैं।

श्रीकांत त्यागी से राजनैतिक प्रतिद्वंदिता रखते है महेश शर्मा

श्रीकांत त्यागी की पत्नी अनु त्यागी ने गौतमबुद्धनगर के सांसद महेश शर्मा पर कई आरोप लगाते हुए सीबीआई जांच की मांग की है। अनु त्यागी ने कहा कि उनके पति जहां से चुनाव लड़ना चाहते थे, वहां से महेश शर्मा अपने बेटे-बेटी को चुनाव लड़वाना चाहते थे, जिस वजह से वे राजनैतिक प्रतिद्वंदिता रखते हैं। अब वह कभी भी उनका घर तुड़वा सकते है। लिहाजा उन्हें सुरक्षा दी जाए।

Tags:    

Similar News