ओपी राजभर ने UP के दो पहिया वाहन चालकों से किया बड़ा वादा, सरकार बनते ही इस बात की मिलेगी सुविधा

UP Election 2022 : सुभासपा प्रमुख ओम प्रकाश राजभर ने दो पहिया वाहन चलाने वालों से बड़ा वादा किया है। अगर आप लोगों के समर्थन से हमारी सरकार बनी तो दो पहिया वाहनों पर तीन सवारियों को बैठने की देंगे छूट।

Update: 2022-02-09 09:57 GMT

(BJP में शामिल होने की अटकलों पर ओमप्रकाश राजभर ने तोड़ी चुप्पी)

UP Election 2022 : यूपी विधानसभा चुनाव 2022 को ध्यान में रखते हुए सियासी पार्टियों की ओर से चुनाव घोषणा पत्र जारी करने का सिलसिला जारी है। सभी दल मतदाताओं का समर्थन हासिल करने के लिए घोषणा पत्रों में बड़े-बड़े वादे कर जा रहे हैं। इस बीच अखिलेश यावद की समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन करने वाले सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी ( SBSP ) के प्रमुख ओम प्रकाश राजभर ( Om Prakash Rabhar ) ने दो पहिया वाहन चलाने वालों से बड़ा वादा किया है।

जब ट्रेन का चालान नहीं, तो दोपहिया चालकों का क्यों?


सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के प्रमुख ओम प्रकाश राजभर ( OP Rajbhar ) ने दो पहिया वाहन चालकों ( two wheeler drivers ) से कहा है कि अगर आपके समर्थन से राज्य में सरकार बनी तो दो पहिया वाहनों पर तीन सवारियों को चलने की छूट दी जाएगी। न्यूज एजेंसी एएनाई से बात करते हुए ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि ट्रेन के एक कोच में 70 सीट होती है और 300 लोग जाते हैं। ट्रेन की चालान तो नहीं होती। एक जीप 9 सवारी पर पास होती है, लेकिन इसमें सफर 22 लोग करते हैं। बावजूद इसके जीप की जालान नहीं होती है। दो सवारी पर मोटर साइकिल पास है। तो फिर इसकी चालान क्यों होती है?

ओपी राजभर का कहना है कि दोपहिया पर तीन सवारी होने की स्थिति में पुलिस विभाग चालान करता है। इस बात को लेकर कई बार विवाद में हो जाता है। एक सिपाही और एक दारोगा गांव में जाते हैं और आरोपी को पकड़ते हैं। अपने साथ आरोपी को मोटर साइकिल के बीच में बैठाते हैं। ऐसा करते ही वह तीन सवारी हो जाते हैं। सवाल यह है कि दरोगा जी की चालान क्यों नहीं होती? ऐसे में हमारी सरकार बनते ही तीन सवारी फ्रि कर दिया जाएगा। नहीं तो जीप और ट्रेन का भी चालान किया जाएगा।

UP Election 2022 : बता दें कि इस बार सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी समाजवादी पार्टी ( SP ) के साथ गठबंधन में है। 2017 में सुभासपा ने भाजपा के साथ चुनाव लड़ा था। इस बार ओपी राजभर भाजपा का हराने के लिए सपा के साथ मैदान में हैं।

Tags:    

Similar News