PM Modi ने सपा-बसपा पर बोला हमला, कहा - पहले अपराधी खेलते थे, अब उनसे योगी जेल में खेल रहे हैं

पहले की सरकारों के कार्यकाल में बहन और बेटियां सुरक्षित नहीं थीं। पिछले सरकार बेटियां घर से निकलने में डरती थी। उनका पढ़ना लिखना और कहीं आना-जाता मुश्किल होता था। आज बेटियां यूपी का नाम रौशन कर रही हैं।

Update: 2022-01-02 10:15 GMT

यूपी में अपराध के लिए पीएम मोदी ने सपा-बसपा सरकारों को जिम्मेदार ठहराया। 

मेरठ। उत्तर प्रदेश के मेरठ में रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ( PM Narendra Modi ) ने एक सियासी जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने पहले की सरकारों यानि सपा-बसपा ( SP-BSP ) पर हमला बोलते हुए कहा कि उस समय प्रदेश में अपराधियों ( Criminals ) का बोलवाला था। अपराधी अपना खेल खेलते थे। अब यूपी में योगी सरकार ( Yogi Government ) जेल का खेल खेल रही है। यानि उत्तर प्रदेश में अपराधियों के साथ जेल का खेल हो रहा है।

सोती गंज बाजार का खेल हुआ बंद

पहले प्रदेशभर में अवैध कब्जों को लेकर मुकाबले होते थें। अब सोती गंज बाजार का खेल हमेशा के लिए बंद हो गया। पहले अवैध कब्जे में मुकाबले होते थे। यूपी में अब कानून का राज है। पहले की सरकारों के स्तर पर भाई भतीजावाद चलता था।

हमारी बेटियां बेखौफ होकर घर से निकलती हैं

पहले की सरकार अपनी खेल में लगी रहती थी। हिंसा और अपराध की वजह से लोग पलायन को मजबूर हो गए थे। पहले की सरकारों के कार्यकाल में बहन और बेटियां सुरक्षित नहीं थीं। पिछले सरकार बेटियां घर से निकलने में डरती थी। उनका पढ़ना लिखना और कहीं आना—जाता मुश्किल होता था। आज बेटियां यूपी का नाम रौशन कर रही हैं। आज हमारी बहन—​बिना डर के कहीं भी जा सकती है।

संपूर्ण प्रदेश में हुए विकास के कार्य

इससे पहले यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि पिछले पांच वर्षों में वेस्ट यूपी सहित संपूर्ण यूपी में तेजी से विकास हुआ है। भाजपा सरकार के दौरान यूपी में दंगे बंद हुए। हमने हर क्षेत्र में विकास को बढ़ा दिया है। मेरठ एक्सप्रेसवे, गंगा एक्सप्रेसवे, मेरठ स्पोटर्स यूनिवर्सिटी, रैपिड मेट्रो व अन्य सुविधाओं का विकास ज्वलंत उदाहरण हैं।

700 करोड़ रुपए में तैयार होगा खेल विश्वविद्यालय

यूपी​ विधानसभा चुनाव से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज मेरठ को 700 करोड़ की लागत से बनने वाला खेल विश्वविद्यालय की सौगात दिया। ऐसा कर पीएम ने क्रांतिधरा को खेलों से जोड़कर मेरठ और आसपास के जिलों को बड़ा संदेश भी दिया है। इससे पहले पीएम ने गदर की धरती मेरठ में प्रसिद्ध औघड़नाथ मंदिर पहुंचकर उनकी आराधना और शहीदों को नमन किया। इसके बाद वह कार्यक्रम स्थल सलावा के लिए रवाना हो गए। सलावा में पीएम ने खेल विश्वविद्यालय की नींव रखने से पहले खिलाड़ियों से संवाद किया। सियासी जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने गदर की क्रांति, खेल उद्योग, शिक्षा आदि का जिक्र किया। 

Tags:    

Similar News