Bhagwant Man होंगे पंजाब के CM, जानें भावी सीएम के बारे में सबकुछ

Punjab Elections 2022 : दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने आम आदमी पार्टी की ओर से सीएम पर के लिए भगवंत के नाम का ऐलान कर दिया है। इससे पहले उन्होंने 13 जनवरी को पंजाब के लोगों से मुख्यमंत्री पद के लिए अपने पसंदीदा उम्मीदवारों के नाम बताने की अपील की थी।

Update: 2022-01-18 06:52 GMT

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने आप सांसद भगवंत मान को पार्टी की ओर से सीएम पद का चेहरा घोषित किया। 

Punjab Elections 2022 : पंजाब ( Punjab ) में 20 फरवरी को होने वाले विधानसभा चुनावों ( Punjab Elections  2022 ) को लेकर आम आदमी पार्टी ( AAP ) पूरे जोर शोर से चुनावी मैदान में उतर चुकी है। आम आदमी पार्टी 117 विधानसभा सीटों वाले पंजाब में 112 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है। कुछ देर पहले आप संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ( CM Arvind Kejriwal ) पंजाब के लिए पार्टी के मुख्यमंत्री चेहरे ( AAP CM Face in Punjab ) का ऐलान कर दिया है। उन्होंने कहा कि पंजाब की जनता चाहेगी तो भगवंत मान ( Bhagwant Man )  प्रदेश के मुख्यमंत्री बनेंगे।

आप के एक नेता का कहना है कि कि पंजाब विधानसभा चुनाव ( Punjab Election 2022 ) के लिए मुख्यमंत्री पद का चेहरा चुनने से जुड़े पार्टी के अभियान के तहत 22 लाख से अधिक प्रतिक्रियाएं मिली हैं। केजरीवाल ने 13 जनवरी को पंजाब के लोगों से मुख्यमंत्री पद के लिए अपने पसंदीदा उम्मीदवारों के नाम बताने की अपील की थी। इस संबंध में उन्होंने एक मोबाइल नंबर भी जारी किया था। केजरीवाल ने तब कहा था कि वह आप सांसद भगवंत मान ( Bhagwnt Man ) को मुख्यमंत्री पद का चेहरा घोषित करना चाहते थे, लेकिन मान ने यह फैसला पंजाब की जनता पर छोड़ने पर जोर दिया। आप संयोजक ने इसी के साथ खुद को मुख्यमंत्री पद की दौड़ से बाहर बताया था।

आप ( AAP ) नेता और पंजाब विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता हरपाल सिंह चीमा ने कहा था कि 17 जनवरी शाम पांच बजे तक करीब 22 लाख लोगों ने पार्टी के नंबर पर अपनी राय दी। मुख्यमंत्री पद के लिए पसंदीदा उम्मीदवार बताया। इस बीच आप नेता राघव चड्ढा ने चंडीगढ़ में कहा कि पार्टी को मुख्यमंत्री पद के चेहरे के लिए एसएमएस, वॉइस कॉल और व्हाट्सऐप मैसेज के जरिए प्रतिक्रियाएं मिली हैं और पार्टी की आईटी टीम हर कॉल और मैसेज का विश्लेषण कर रही है।

कौन हैं भगवंत मान

Punjab Elections 2022 : आम आदमी पार्टी नेता भगवंत मान ( Bhagwnt Man ) 2014 से लोकसभा के सदस्य हैं। मई 2014 में, वह पंजाब के संगरूर निर्वाचन क्षेत्र के लिए सांसद बने। 2019 में वो दूसरी बार भी पंजाब से सांसद चुने गए। उनका निक नेम जुग्नू है। वह एक प्रसिद्ध पंजाबी कॉमेडियन भी रह चुके हैं। कॉमेडियन कपिल शर्मा के साथ उन्होंने द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज नामक एक लोकप्रिय टेलीविजन कॉमेडी प्रतियोगिता में भाग लिया था। उनका जन्म 17 अक्टूबर, 1973 को भारत में पंजाब के संगरूर जिले के सतोज गांव में हुआ था। उन्होंने पंजाब के संगरूर जिले के एसयूएस सरकारी कॉलेज से बीकॉम (फर्स्ट यीयर) किया है। उन्होंने इंद्रप्रीत कौर से विवाह किया। हालांकि, 2015 में दोनों एक-दूसरे से अलग हो गए।

Tags:    

Similar News