UP Election 2022: पूर्वांचल के कुछ बड़े ब्राह्मण नेता थाम सकते हैं सपा का दामन, दलबदल की गोट सेट करने की तेज हुई रस्साकसी

जो जानकारी छनकर बाहर आ रही है, उसके मुताबिक भाजपा के दो ब्राह्मण विधायक भी सपा का दामन थाम सकते हैं। इन विधायकों को अपना टिकट कटने का डर सता रहा है....;

Update: 2021-12-02 09:51 GMT
lucknow news

अखिलेश यादव-योगी आद्त्यनाथ (file photo)

  • whatsapp icon

UP Election 2022 : उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव - 2022 से पहले पार्टी बदलने का खेल भी तेज हो रहा है। कई नेता धड़ाधड़ पार्टी बदल रहे तो तमाम अपने-अपनों की जुगाड़ तलाशते देखे जा रहे। अब सुनने में आ रहा कि, पूर्वांचल के कुछ बड़े ब्राह्मण नेता सपा का दामन थाम सकते हैं। सारी प्रक्रिया पूरी कर ली गई है।

सपा में शामिल होने वाले नेताओं को जल्द ही सपा की सदस्यता ग्रहण कराने की औपचारिकता पूरी की जाएगी। इसकी चर्चा सोशल मीडिया पर भी खूब है। जो जानकारी छनकर बाहर आ रही है, उसके मुताबिक भाजपा के दो ब्राह्मण विधायक भी सपा का दामन थाम सकते हैं। इन विधायकों को अपना टिकट कटने का डर सता रहा है।

Full View

आगामी विधानसभा चुनाव से पहले पाला बदलने की कवायद तेज हो गई है। नेता अपना नया ठिकाना तलाशने में जुट गए हैं। राजनीतिक गलियारे में चर्चा है कि बसपा के बड़े ब्राह्मण चेहरे के रूप में शुमार एक नेता जल्द ही परिवार के अन्य सदस्यों के साथ सपा का दामन थाम लेंगे।

इस नेता को सपा से टिकट मिलना तय है। इसी तरह महराजगंज के एक और बड़े ब्राह्मण नेता सपा की सदस्यता ग्रहण कर सकते हैं। सूत्रों के मुताबिक सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव प्रमुख ब्राह्मण नेताओं को पार्टी में शामिल करके भाजपा को चुनौती देने की कोशिश में हैं।

सपा नेताओं का मानना है कि प्रमुख नेताओं के आने से ब्राह्मण वोट बैंक में अच्छी पैठ बनाई जा सकेगी। इस बीच खबर है कि सपा ने भाजपा विधायकों को अपने पाले में लाने की रणनीति बनाई है। गोरखपुर क्षेत्र के दो ब्राह्मण विधायकों से बात भी हो चुकी है। इन विधायकों को टिकट कहां से दिया जाए, इस पर भी चर्चा चल रही है।

Tags:    

Similar News