Pushkar Singh Dhami Cabinet : धामी मंत्रिमंडल में दिग्गजों का पत्ता साफ, नए लोगों पर ज्यादा भरोसा

Pushkar Singh Dhami Cabinet : पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली है, वहीं उनके साथ 8 मंत्रियों ने भी पद की शपथ ली....

Update: 2022-03-23 14:57 GMT

(धामी मंत्रिमंडल में नए लोगों पर ज्यादा भरोसा)

Pushkar Singh Dhami Cabinet : उत्तराखंड प्रदेश के 12वें मुख्यमंत्री के रूप में पुष्कर सिंह धामी (Pushkar Singh Dhami) ने कुछ देर पहले ही पद एवं गोपनीयता की शपथ ली है। इसके साथ ही उनके मंत्रिमंडल के आठ सदस्यों ने भी शपथ (Oath) ली है। खास बात ये है कि धामी कैबिनेट में कई नए चेहरों को मौका मिला है। मंत्रिमंडल युवा नजर आ रहा है।

पुराने दिग्गजों का कटा पत्ता

मंत्रिमंडल की खास बात देखने वाली है, जो यह है कि कई पुराने दिग्गजों का पत्ता भी मंत्रिमंडल से कट गया है। कुछ शीर्ष नेताओं की फिर से मंत्री बनने की आस पूरी नहीं हो पाई है।

तीन सीटें अभी खाली

हालांकि अभी मंत्रिमण्डल की तीन सीटें इसलिए खाली रखी गयी हैं कि इनके सहारे विद्रोह के संभावित स्वरों को थामा जा सके। खुद प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक का कहना है कि अभी 3 सीटें खाली हैं आगे देखेंगे क्या होगा।

कैबिनेट में इन नामों के शामिल होने की थीं अटकलें

जिन को मंत्री बनाए जाने की आस थी उस लिस्ट में प्रमुख तौर पर प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक, पूर्व शिक्षा व खेल मंत्री अरविंद पांडे, पूर्व पेयजल मंत्री बिशन सिंह चुफाल और पूर्व शहरी विकास मंत्री बंशीधर भगत का नाम शामिल है।

बिशन सिंह चुफाल को नहीं बनाया मंत्री

इसमें बिशन सिंह चुफाल को मंत्री न बनाये जाने के यह निहितार्थ निकाले जा रहे हैं कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को उपचुनाव लड़वाने के लिए पार्टी बिशन सिंह चुफाल की डीडीहाट सीट खाली करवाना चाहती है। चुफाल को इसकी एवज में राज्यसभा भेजा जाएगा। इसीलिए उन्हें कैबिनेट में इस बार रिपीट नहीं किया गया है।

धामी की टीम में इनको मिली जगह

आज मुख्यमंत्री धामी की टीम में सतपाल महाराज, सौरभ बहुगुणा, प्रेम चंद अग्रवाल, गणेश जोशी, चंदन रामदास, सुबोध उनियाल, रेखा आर्य और धन सिंह रावत को जगह मिली है। बाकी अभी तीन लोगों की सीट कैबिनेट खाली है। जिस पर तीन नहीं, कम से कम तीस लोग टकटकी लगाए रखेंगे।

Tags:    

Similar News