Rahul Gandhi ने हिंदुत्व पर बोला हमला, महात्मा गांधी हिंदू, गोडसे को बताया हिंदुत्ववादी

केंद्र सरकार का पूरा ध्यान चार-पांच पूंजीपतियों पर है। हिन्दुस्तान के सारे इंस्टिट्यूशन एक संगठन के हाथ में है। मंत्रियों के ऑफिस में RSS के ओसडी काम करते हैं।

Update: 2021-12-12 10:21 GMT

लुधियाना के चाकर में किसान रैली को संबोधित करते राहुल गांधी। 

Rajasthan News : कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ( Congress Rahul Gandhi ) ने आज जयपुर में महंगाई हटाओ रैली ( Mahangai Hatao Rally ) में लोगों को संबोधित करते हुए हिंदुत्व ( Hindutwa ) पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि हिंदुस्तान के सारे इंस्टिट्यूशन एक संगठन के हाथ में है। मंत्रियों के ऑफिस में RSS के ओसडी काम करते हैं। देश को जनता नहीं चला रही है। देश को तीन-चार पूंजीपति चला रहे हैं।

सत्य की राह पर चलने वाले को बताया हिंदू

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ( Rahul Gandhi ) ने कहा कि आप जानते हो दो लोगों में एक आत्मा नहीं हो सकती है। ठीक वैसे ही दो शब्दों का एक मतलब नहीं हो सकता है। देश की राजनीति में आज दो शब्दों की टक्कर है। पहला शब्द हिंदू ( Hindu ) और दूसरा शब्द हिन्दुत्ववादी ( Hindutwavadi ) है। दोनों अलग शब्द हैं। मैं हिंदू हूं, लेकिन हिंदुत्ववादी नहीं। महात्मा गांधी ( Mahatma Gandhi ) हिंदू और गोडसे ( Nathuram Godse ) हिंदुत्ववादी, यही फर्क है। चाहे कुछ भी हो जाए हिंदू सत्य को ढूंढता है। हिंदू पूरा जिंदगी सच का ढूंढने में निकाल देता है।

हिंदुत्ववादियों को बताया डरपोक

महंगाई रैली में उन्होंने लोगों को बताया कि महात्मा गांधी ने बायोग्राफी लिखी 'माय एक्सपेरिमेंट विथ ट्रुथ' यानी उन्होंने पूरी जिंदगी सच को तलाशने में निकाल दी। लेकिन अंत में एक हिन्दुत्ववादी ने उनकी छाती में तीन गोलियां मारी। हिन्दुत्ववादी अपनी पूरी जिंदगी सत्ता को तलाशने में लगा देता है। उसका सत्य से कुछ नहीं लेना देना। वह सत्ता के लिए किसी को मार देगा, जला देगा, काट देगा। उसका रास्ता सत्यग्राह नहीं सत्ताराह होता है। हिंदू अपने डर का सामना करता है। वह एक इंच पीछे नहीं हटता है। हिन्दुत्ववादी डर के सामने झुक जाता है।

गीता में लिखा है सत्य के लिए युद्ध करो

हिंदू कौन का जवाब देते हुए कहा - हिंदू वही हो सकता है जो सबसे गले लगता है, हिंदू न किसी से डरता नहीं है। आप रामायण, गीता, उपनिषद चाहे कोई धर्मग्रंथ पढ़िए कहां लिखा है किसी गरीब को मारना है, किसी गरीब को कुचलना है। मुझे दिखाइए कहां ऐसा लिखा है। गीता में लिखा है सत्य के लिए युद्ध करो। कृष्ण ने अर्जुन से कहा अपने भाइयों को सच्चाई के लिए मारो, उन्होंने कभी नहीं कहा की सत्ता के लिए मारो। इसके अलावा उन्होंने कहा हमारे प्रधानमंत्री पूंजीपतियों के लिए काम करते हैंं। नोटबंदी हुई, जीएसटी लागू किया गया, काले कानून बनाए गए और कोरोना के समय देश की जन की की हालत देखी।

इससे पहले कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि मैं ऐसे लोगों से मिल के आई हूं, जिनके परिवारजनों को इस सरकार के मंत्रि के बेटे ने कूचला है। ये सरकार कुछ गिने-चुने लोगों के लिए काम कर रही है।

Tags:    

Similar News