Rajasthan By Election 2021 : राजस्थान उप चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार नगराज मीणा जीते, तीसरे नंबर भाजपा

Rajasthan By Election 2021 : राजस्थान विधानसभा उपचुनाव में परिणाम सामने आने के बाद कांग्रेस के खेमे में हर्ष का माहौल है जबकि बीजेपी खेमे में मायूसी की लहर है।

Update: 2021-11-02 08:55 GMT

(धरियावाद सीटच पर विजयी हुए कांग्रेस प्रत्याशी हंसराज मीणा)

Rajasthan Assembly By Election :  देश के तेरह राज्यों में विधानसभा की 29 सीटों और तीन लोकसभा सीट (Lok Sabha Seat) के लिए हुए उपचुनाव के बाद वोटों की गिनती जारी है। राजस्थान के प्रतापगढ़ जिले (Pratapgarh Seat) के धरियावाद में कांग्रेस (Congress) प्रत्याशी नगराज मीणा (Nagraj Meena) जीत गए हैं। उन्हें कुल 69556 वोट मिले हैं जबकि भाजपा (BJP) प्रत्याशी खेत सिंह को 46367 वोट मिले हैं। वहीं बीटीपी (BTP) के थावरचंद को 50809 वोट मिले हैं। 

वहीं उदयपुर जिले की वल्लभनगर (Vallabhnagar) सीट पर नौवें राउंड के बाद 7456 वोट के साथ कांग्रेस की प्रीति शक्तावत आगे चल रही हैं। प्रीति शक्तावत को 26509 वोट मिले हैं। जबकि उदयलाल डांगी 19053 वोट के साथ दूसरे नंबर पर हैं। रणधीर सिंह भींडर को 15990 वोट मिले हैं जबकि हिम्मत सिंह झाला को 12641 वोट मिले हैं। 

धारियावाद सीट के नजीते आ चुके हैं। यहां कांग्रेस के नगराज मीणा जीत चुके हैं। बस औपचारिक घोषणा होनी बाकी है। वहीं वल्लभनगर सीट पर भी कांग्रेस प्रत्याशी प्रीति शक्तावत आगे चल रही हैं। कांग्रेस दोनों सीटें जीतने को लेकर आश्वस्त है। पंचायत चुनाव परिणामों से कांग्रेस का विश्वास बढ़ा हुआ है। अगर कांग्रेस इन दोनों सीटों को जीतती है तो विधानसभा में उसके 108 विधायक हो जाएंगे। वहीं दूसरी और भाजपा में निराशा की लहर है। 

कांग्रेस (Congress) ने इस उपचुनाव में अपनी पूरी ताकत झोंकी थी। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) ने खुद दोनों क्षेत्रों में दो-दो बार जनसभाएं की हैं। इसके साथ ही प्रदेश प्रभारी अजय माकन, प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट ने भी क्षेत्र में जनसभाओं को संबोधित किया था। कांग्रेस ने दोनों सीटों के लिए सात-सात सदस्यीय समन्वय समिति बनाई थी जिनपर लगातार क्षेत्र में सक्रिय रहकर चुनाव जिताने का दारोमदार था।

राज्य निर्वाचन विभाग के अनुसार धरियावाद में भाजपा के विधायक गौतम लाल मीणा और वल्लभनगर में कांग्रेस के विधायक गजेंद्र सिंह के निधन के कारण उपचुनाव हुए। इन दोनों नेताओं का कोरोना वायरस के संक्रमण के कारण निधन हो गया था। 

Tags:    

Similar News