अमेरिकी सांसद का भड़काव बयान, रूस और यूक्रेन के बीच जंग को रोकने के लिए पुतिन की हत्या सबसे बेहतर विकल्प

Russia Ukraine War : पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प का पुतिन को जीनियस कहना एक बड़ी गलती थी ।

Update: 2022-03-04 04:16 GMT

रूस और यूक्रेन के बीच जंग को रोकने के लिए पुतिन की हत्या सबसे बेहतर विकल्प।

Russia Ukraine War : रूस और यूक्रेन के बीच नौवें दिन जंग जारी है। इस बीच अमेरिका के सांसद लिंडसे ग्राहम ( US Senator Lindsey Graham ) ने एक भड़काऊ बयान देकर सनसनी फैला दी है। उन्होंने कहा कि यूक्रेन ( Ukraine ) युद्ध थोपने के लिए किसी को रूस में राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ( Vladimir Putin ) की हत्या कर देनी चाहिए। पुतिन की हत्या ( Murder ) के बाद ही युद्ध थम सकता है।

सांसद लिंडसे ग्राहम ( Senator Lindsey Graham ) ने कहा कि रूस में किसी के लिए इस आदमी को बाहर निकालने का एकमात्र तरीका है इसकी हत्या करना। अगर ऐसा किया तो फिर ये देश और दुनिया के लिए एक महान सेवा होगी। केवल रूस ( Russia ) के लोग ही ये काम कर सकते हैं।हालांकि, उन्होंने कहा कि ये कहना आसान है, करना बहुत मुश्किल है।

पुतिन का जीनियस बता की बड़ी गलती

अमेरिकी सांसद लिंडसे ग्राहम ( US Senator Lindsey Graham ) ने ये बात फॉक्स न्यूज चैनल के एक लाइव कार्यक्रम में कही। दक्षिण कैरोलिना के रिपब्लिकन सांसद लिंडसे ने ये भी कहा कि पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ( Donald Trump ) का पुतिन ( Putin ) को जीनियस कहना एक बड़ी गलती थी। बता दें कि रूस और यूक्रेन ( Russia Ukraine War ) के बीच पिछले 9 दिनों से जंग चल रही है। पुतिन के इस कदम के बाद रूस पर अमेरिका ( America ) सहित कई पश्चिम के देशों ने पाबंदियां लगी दी है।

इस बची बाइडन प्रशासन ने गुरुवार को रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ( Vladimir Putin ) के करीबी कुछ लोगों पर नए प्रतिबंधों की घोषणा की है। नई पाबंदियों के तहत पुतिन के प्रेस सचिव दमित्री पेसकोव और रूस के बड़े उद्योगपति अलीशेर बुरहानोविच के साथ ही पुतिन के एक और करीबी पर निशाना साधा गया है। अमेरिका के विदेश विभाग ने यह घोषणा भी की कि वह 19 रूसी कारोबारियों और उनके परिजनों तथा संबंधियों पर वीजा पाबंदी लगा रहा है।

Tags:    

Similar News