Sakshi Maharaj बोले - मायावती जिंदा है तो BJP के कारण, नहीं तो सपा कब का उनको खा गई होती

Sakshi Maharaj News : साक्षी महाराज ने कहा कि हम लोग नारी शक्ति का सम्मान करते हैं, आज मायावती इस दुनिया में जिंदा हैं, तो वह भाजपा (BJP) के कारण हैं, नहीं तो समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) उनको खा गई होती..

Update: 2022-04-30 06:45 GMT

Sakshi Maharaj बोले - मायावती जिंदा है तो BJP के कारण, नहीं तो सपा कब का उनको खा गई होती

Sakshi Maharaj News : उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के सीतापुर (Sitapur) में भाजपा सांसद साक्षी महाराज (Sakshi Maharaj) ने बसपा सुप्रीमो मायावती (BSP Chief Mayawati) के प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री बनने के बयान पर पलटवार किया है। साक्षी महाराज ने कहा कि हम लोग नारी शक्ति का सम्मान करते हैं। उन्होंने कहा कि आज मायावती इस दुनिया में जिंदा हैं, तो वह भाजपा (BJP) के कारण हैं, नहीं तो समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) उनको खा गई होती। अब वो कुछ भी बनना चाहें, हमारी शुभकामनाएं उनके साथ हैं।

भाजपा करना चाहती है मायावती का सहयोग

बात दें कि भाजपा सांसद साक्षी महाराज ने कहा की हमारी पार्टी और हम लोग मायावती का सहयोग करना चाहते हैं। जितना सम्मान कर सकते हैं करेंगे, लेकिन सोच तो व्यक्ति की अपनी है। सपने भी अच्छे से अच्छे देखने चाहिए। वह खुद समझदार हैं। उन्होंने 2022 के चुनाव में खुलेआम कहा था कि समाजवादी पार्टी से हमारी लड़ाई है, बीजेपी से नहीं। जहां हमारी पार्टी नहीं जीत रही है, वहां भाजपा को वोट देना चाहिए। इसके लिए हम उनको धन्यवाद कहना चाहते हैं।

आजम खान के साथ नहीं हो रहा कुछ गलत

बता दें कि, उन्नाव से सांसद साक्षी महाराज जिले में एक निजी कार्यक्रम में पहुंच थे। मीडिया से बातचीत में उन्होंने सपा प्रमुख अखिलेश और उनके चाचा शिवपाल के बीच चल रही तकरार पर कहा कि शिवपाल और अखिलेश का मनमुटाव उनका व्यक्तिगत है। इस पर हमें कुछ नहीं बोलना है। विपक्ष के नेताओं द्वारा जेल में बंद आजम खान से मुलाकात करने पर साक्षी महाराज ने कहा कि जेल में ज्यादती आजम के साथ नहीं हो रही है। ज्यादती तो राम भक्तों और मुजफ्फरनगर के पीड़ितों के साथ हुई थी। उस पर किसी ने कुछ नहीं बोला।

बीजेपी सरकार में सबको मिल रहा न्याय

बता दें कि साक्षी महाराज ने कहा कि मोदी और योगी के शासन काल में न्याय सभी को मिल रहा है। तुष्टीकरण किसी का नहीं हो रहा है। न्याय का तकादा है, अगर उनको इसमें ज्यादती दिखाई दे रही है, तो उसका उपचार हमारा और हमारी सरकार के पास नहीं है। अगर हमने कुछ गलत किया है तो उनको कानून का दरवाजा खटखटना चाहिए और न्यायालय पर विश्वास करना चाहिए।


(जनता की पत्रकारिता करते हुए जनज्वार लगातार निष्पक्ष और निर्भीक रह सका है तो इसका सारा श्रेय जनज्वार के पाठकों और दर्शकों को ही जाता है। हम उन मुद्दों की पड़ताल करते हैं जिनसे मुख्यधारा का मीडिया अक्सर मुँह चुराता दिखाई देता है। हम उन कहानियों को पाठक के सामने ले कर आते हैं जिन्हें खोजने और प्रस्तुत करने में समय लगाना पड़ता है, संसाधन जुटाने पड़ते हैं और साहस दिखाना पड़ता है क्योंकि तथ्यों से अपने पाठकों और व्यापक समाज को रू—ब—रू कराने के लिए हम कटिबद्ध हैं।

हमारे द्वारा उद्घाटित रिपोर्ट्स और कहानियाँ अक्सर बदलाव का सबब बनती रही है। साथ ही सरकार और सरकारी अधिकारियों को मजबूर करती रही हैं कि वे नागरिकों को उन सभी चीजों और सेवाओं को मुहैया करवाएं जिनकी उन्हें दरकार है। लाजिमी है कि इस तरह की जन-पत्रकारिता को जारी रखने के लिए हमें लगातार आपके मूल्यवान समर्थन और सहयोग की आवश्यकता है।

सहयोग राशि के रूप में आपके द्वारा बढ़ाया गया हर हाथ जनज्वार को अधिक साहस और वित्तीय सामर्थ्य देगा जिसका सीधा परिणाम यह होगा कि आपकी और आपके आस-पास रहने वाले लोगों की ज़िंदगी को प्रभावित करने वाली हर ख़बर और रिपोर्ट को सामने लाने में जनज्वार कभी पीछे नहीं रहेगा, इसलिए आगे आयें और जनज्वार को आर्थिक सहयोग दें।)

Tags:    

Similar News