Samajwadi Party News: समाजवादी पार्टी से टूटा गठबंधन तो BSP का दरवाजा खटखटाएंगे ओपी राजभर, BJP को बताया जमीनी पार्टी

Samajwadi Party News: भाजपा के प्रति आग उगलने वाले ओपी राजभर के तेवर बदले नजर आए कहा भाजपा जमीनी स्तर पर काम करती है। सपा पर हमला बोलते हुए कहा कि एसी में बैठकर जमीनी स्तर की राजनीति का मुकाबला नहीं किया जा सकता...

Update: 2022-07-18 10:03 GMT

समाजवादी पार्टी से टूटा गठबंधन तो बहुजन समाज पार्टी का दरवाजा खटखटाएंगे ओपी राजभर, द्रोपदी मुर्म को समर्थन देने का फैसला 

Samajwadi Party News: भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि अगर समाजवादी पार्टी से उनका गठबंधन टूटा तो बसपा से नाता जोड़ेंगे। गौरतलब है कि बसपा उत्तर प्रदेश की तीसरी बड़ी पार्टी मानी है, ये अलग बात है कि अब उसका दखल नाममात्र का है। राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को समर्थन देने का फैसला किया है। रविवार 17 जुलाई को सारनाथ में आयोजित कार्यकर्ताओं की बैठक में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की।

एसी में बैठकर जमीनी स्तर की राजनीति का मुकाबला नहीं

भाजपा के प्रति आग उगलने वाले ओपी राजभर के तेवर इस बार बदले बदले नजर आए। उन्होंने सुर बदलते हुए कहा भाजपा जमीनी स्तर पर काम करती है। वहीं सपा पर हमलावर होते हुए उन्होंने कहा, एसी में बैठकर जमीनी स्तर की राजनीति का मुकाबला नहीं किया जा सकता। आजमगढ़ उपचुनाव में मिली हार के लिए सपा के राष्ट्रपति अखिलेश यादव को जिम्मेदार ठहराया।

पार्टी सड़क पर उतरकर संघर्ष करेगी

उन्होंने कहा कि चुनाव की तैयारियों की दृष्टि से सुभासपा अध्यक्ष चार भाग बुंदेलखंड, पश्चिमांचल, मध्यांचल, पूर्वांचल बांट पदाधिकारियों को जिम्मेदारी दी जा रही है। कार्यकर्ता अपने क्षेत्र में बूथ स्तर पर काम करेंगे। उनकी पार्टी जातिवाद, परिवारवाद का विरोध करती है। जातिवाद जनगणना कराने की मांग को लेकर पार्टी सड़क पर उतरकर संघर्ष करेगी।

अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से फीडबैक लिया

आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर सुभासपा अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से फीडबैक लिया। कहा कि कार्यकर्ता ही पार्टी के रीढ़ हैं। बूथ लेवल पर संपर्क अभियान चलाने को कहा। इस बैठक में बेदी राम, सालिक यादव, डॉ. बलिराम राजभर, नित्यानंद पांडेय सहित जौनपुर, गाजीपुर, चंदौली,व वाराणसी के पदाधिकारी शामिल थे।

द्रौपदी मुर्मू को देंगे समर्थन

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी द्वारा आयोजित लोहिया नगर कालोनी सारनाथ वाराणसी में मण्डल स्तरीय संगठन समीक्षा बैठक कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में ओपी राजभर ने सम्मिलित होकर उपस्थित समस्त कार्यकर्ताओं औश्र पदाधिकारियों को सम्बोधित किया। लोकसभा चुनाव की तैयारियों, संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने के मकसद से सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी 17 जुलाई को मंडलस्तरीय बैठक की गई। बता दें ओपी राजभर ने राष्ट्रीय पद की उमीदवार द्रौपदी मुर्मू को समर्थन देने का फैसला किया है। ओपी राजभर ने कहा, भाजपा जमीनी स्तर पर काम करती है।

Tags:    

Similar News