Maharashtra : संजय राउत ने बोला हमला, कहा - भाजपा के पास पेनड्राइव की फैक्ट्री है क्या?

भाजपा वाले हर रोज एक नया पेनड्राइव लेकर सामने आ जाते हैं। क्या पेनड्राइव की उनके पास फैक्ट्री है।

Update: 2022-03-25 07:53 GMT

भाजपा वालों की केंद्रीय जांच एजेंसियों से सांठगांठ है। 

मुंबई। महाराष्ट्र ( Maharashtra  )की राजनीति में हमेशा कुछ न कुछ होता रहता है। शुक्रवार को संजय राउत ( Sanjay Raut ) ने विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी के नेता और पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ( Devendra Fadanvis ) द्वारा स्पीकर को एक पेनड्राइव ( Pendrive ) देने पर सख्त टिप्पणी की है। संजय राउत ( Sanjay Raut ) ने कहा कि ये क्या है पेनड्राइव।

शिवसेना प्रवक्ता ने कहा कि भाजपा ( BJP ) वाले हर रोज एक नया पेनड्राइव लेकर सामने आ जाते हैं। क्या पेनड्राइव की उनके पास फैक्ट्री है?

इसका जवाब खुद देते हुए संजय राउत ने कहा कि सच यह है कि केंद्रीय जांच एजेंसियों और भाजपा के बीच गठजोड़ है। पश्चिम बंगाल में भी ऐसा ही हो रहा है। जल्द ही तमिलनाडु में भी ऐसा ही होगा। 

ओवैसी जिम्मेदार

इससे पहले संजय राउत ( Sanjay Raut ) ने शुक्रवार को यूपी में योगी आदित्यनाथ के शपथ ग्रहण समारोह से पहले कहा कि एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी की वजह से ऐसा संभव हुआ है। ओवैसी ने यूपी में भाजपा को सियासर लाभ पहुंचाया है। 

बता दें कि उत्तर प्रदेश में भाजपा ( BJP ) गठबंधन 273 सीटों जीतकर सत्ता में ऐतिहासिक वापसी की है। आज योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में यूपी मंत्रिपरिषद का गठन होगा। चार बजे शपथग्रहण का समय है।  

Tags:    

Similar News